फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Foundation Day: Hanuman Ji, Laxman to corruption and grave, know 10 big things of PM Modi on Foundation Da

BJP Foundation Day: हनुमान, लक्ष्मण से भ्रष्टाचार और कब्र तक, जानें स्थापना दिवस पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें

Thu, 06 Apr 2023 11:37 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 11:37 AM IST
सार

अपने 40 मिनट 43 सेकेंड के भाषण में प्रधानमंत्री ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के सफर का जिक्र किया। कार्यकर्ताओं को संगठित और मजबूत होने के लिए मंत्र दिया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा और भविष्य की योजनाएं भी बताईं। 

विज्ञापन
BJP Foundation Day: Hanuman Ji, Laxman to corruption and grave, know 10 big things of PM Modi on Foundation Da
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर PM नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने 40 मिनट 43 सेकेंड के भाषण में प्रधानमंत्री ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के सफर का जिक्र किया। कार्यकर्ताओं को संगठित और मजबूत होने के लिए मंत्र दिया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा और भविष्य की योजनाएं भी बताईं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पार्टी के संस्थापक सदस्यों से लेकर पुराने नेताओं तक को याद किया। आज हनुमान जयंती है। इसलिए पीएम मोदी ने भगवान हनुमान का जिक्र करते हुए भी कई मिसालें दीं। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, 'आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमानजी की जयंती मना रहे हैं। बजरंगबली के नाम का घोष चारों तरफ गूंज रहा है। हनुमानजी का जीवन, प्रसंग आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं। हमारी सफलताओं में महान शक्ति के आशीर्वाद प्रतिबिंबित होते हैं।'
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान प्रभु हनुमान, लक्षमण से लेकर भ्रष्टाचार और कब्र तक का जिक्र किया। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन
विज्ञापन


 

1. आज भारत अपनी शक्तियों की पहचान कर चुका है:  'हनुमानजी के पास असीम शक्तियां है, लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी। भारत अब बजरंगबली की तरह अपने भीतर सुप्त शक्तियों का आभास कर चुका है। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। हनुमानजी के ऐसे ही गुणों से भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी प्रेरणा पाते हैं।'

 

2. हनुमान जी की तरह मां भारती भी कठोर हों: ' हनुमानजी सब कुछ कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते। यही भाजपा की प्रेरणा है। एक और प्रेरणा है। जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे।  इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है। मां भारती को इन बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए कठोर होना पड़े तो कठोर हों।'

 

3. BJP का 'कैन डू' वाला एटीट्यूड: 'हनुमानजी का पूरा जीवन देखें तो उनके भीतर का 'कैन डू यानी कर सकता हूं' एटीट्यूड और संकल्पशक्ति हर प्रकार की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। कौन सो काज कठिन जग माही, जो नहिं होइ तात तुम पाई। ऐसा कोई भी काम नहीं है, जो हनुमान नहीं कर सकते। लक्ष्मण पर संकट आया तो हनुमान संजीवनी पर्वत ले आए। भाजपा भी लोगों की समस्या हल करने के लिए ऐसा प्रयास करती रही है, करती रहेगी। राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।

 

4. कुछ लोगों को BJP का काम पच नहीं रहा: 'जब हमारा मजाक उड़ाकर सफल नहीं हुए तो बादशाही मानसिकता वाले लोगों की नफरत और बढ़ गई। दशकों से हिंसा झेल रहे कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट में शांति का सूरज उगेगा, ये उन्होंने सोचा नहीं था। आर्टिकल 370 इतिहास हो जाएगा, ये उन्होंने कल्पना नहीं की थी। जो काम दशकों तक नहीं हुए, वो भाजपा कैसे कर रही है, वो इन्हें पच नहीं रहा है।'

 

5. हताश लोग बोल रहे, मोदी तेरी कब्र खुदेगी: 'नफरत से भरे ये लोग झूठ बोले जा रहे हैं। अपने भ्रष्ट कर्मों का खुलासा होते देख ये बेचैन हैं और हताशा से भर गए हैं। इतने निराश हैं कि एक ही रास्ता दिख रहा है। खुलकर कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। वो कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं।

 

6.भाजपा ने लोकतंत्र के कोख से जन्म लिया: 'हमने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया। लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है। हमारा समर्पण है मां भारती को... हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को... हमारा समर्पण है देश के संविधान को।'
 

7. आज आम लोग भाजपा की ढाल बनकर खड़े हैं: बादशाही मानसिकता वाले इन लोगों को और पार्टियों को एक बात पता नहीं है। आज देश का गरीब, आम आदमी, युवा, माताएं-बहनें, शोषित-वंचित हर कोई भाजपा के कमल को खिलाने और रक्षा करने के लिए ढाल बनकर खड़ा है। लेकिन हमारा जोर विकास, देशवासियों के कल्याण पर है।'

 

8. एक सांस में जितना बोल पाया, बोल दिया: 'मैं आंकड़े देता रहता हूं। 15-20 दिन की बात बताता हूं। जीएसटी के बाद किसी एक वित्तीय वर्ष में 18 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन, 16 लाख करोड़ का टैक्स दिया गया, यूपीआई से 14 लाख करोड़ ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड बना, 750 अरब के पार एक्सपोर्ट पहुंचा, 16 हजार करोड़ का डिफेंस एक्सपोर्ट हुआ, रेलवे ने डेढ़ हजार मीट्रिक टन से अधिक फ्रेट लोडिंग की। ये रिकॉर्ड दिखाते हैं कि देश कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक सांस में जितना बोल पाया मैं, उतना बोल दिया।'


 

9. अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना है: भाजपा को 21वीं सदी की भविष्य की पार्टी बनाना है। अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना है। लोग अभी से कह रहे हैं कि 2024 में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। यह बात सही है,लेकिन भाजपा कार्यकर्ता के नाते हर नागरिक का दिल जीतना होगा। हर चुनाव उसी परिश्रम से लड़ना है, जैसा 80 के दशक से लड़ते आए हैं।

 

10. BJP विकास और विश्वास का पर्याय:  आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है... नए विचार का पर्याय है और देश की विजय यात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर अपनी भूमिका निभा रही है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को हमने हमेशा अपने हृदय और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed