फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP files police complaint against Prashant Bhushan for ‘insulting’ Shri Krishna

'एंटी रोमियो' से कृष्ण की तुलना करने वाले प्रशांत भूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज

Mon, 03 Apr 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Mon, 03 Apr 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
BJP files police complaint against Prashant Bhushan for ‘insulting’ Shri Krishna
प्रशांत भूषण - फोटो : file photo

वरिष्ठ अधिवक्ता और स्वराज अभियान पार्टी के सह-संस्थापक प्रशांत भूषण को यूपी सरकार के एंटी रोमियो स्कवॉयड पर गई उनकी विवादित टिप्पणी भारी पड़ती दिख रही है। रविवार को भूषण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। भूषण ने एंटी रोमियो स्कवॉयड को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ते हुए भड़काऊ ट्वीट किया था। भूषण ने अपने ट्वीट में कहा था, "रोमियो ने एक महिला से प्यार किया था, जबकि कृष्ण छेड़खानी करने के लिए मशहूर थे। क्या आदित्यनाथ इतनी हिम्मत रखते हैं कि वह अपने सतर्कताकर्मियों को एंटी कृष्णा स्कवॉयड बुला पाएं?

विज्ञापन

 


भूषण के इस ट्वीट के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पहले ट्वीट कर बताया कि वह भगवान कृष्ण का अपमान करने वाले प्रशांत भूषण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस थाने में भूषण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। हालांकि पु्लिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर पर विवादित बयान देने पर बग्गा ने किया था भूषण पर हमला

BJP files police complaint against Prashant Bhushan for ‘insulting’ Shri Krishna
प्रशांत भूषण - फोटो : file photo
ट्विटर पर की गई भूषण की विवादित टिप्पणी को 650 बार रीट्वीट किया गया और करीब 3,500 जवाब दिए गए। कई ट्विटर यूजरों ने कहा कि भगवान कृष्ण के बारे में कुछ भी कहना हिंदुओं की भावनाओं पर हमला है। इस मामले में भूषण ने ट्रोल भी किया। बग्गा ने अपनी शिकायत में कहा कि भूषण ने जानबूझकर और सोच समझकर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के उद्देश्य से अपमानजनक टिप्पणी की।

हालांकि बाद में भूषण की तरफ से सफाई पेश की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था, वह यूपी सरकार के कार्यों की आलोचना कर रहे थे। बग्गा ने यह भी कहा कि जब तक भूषण इस बारे में मांफी नहीं मांग लेते हैं, वह पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत वापस नहीं लेगें। बग्गा ने कहा कि भूषण पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूषण के ताजा बयान ने करोड़ों हिंदुस्तानियों को ठेस पहुंचाई है।

बग्गा ने वहीं शख्स हैं जिन्होंने अक्टूबर 2011 में प्रशांत भूषण पर उनके कश्मीर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed