विधानसभा चुनाव: भाजपा ने असम और बंगाल की एक-एक सीट पर घोषित किए उम्मीदवारों के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने असम और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से असम की डूम डूमा सीट पर रूपेश गौवाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की काशीपुर सीट पर भाजपा ने कमलाकांता हंसदा पर भरोसा जताया है। पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से इन दोनों नामों की घोषणा की गई है।
BJP fields Rupesh Gowala and Kamalakanta Hansda from Assam and West Bengal respectively, for the upcoming State Legislative Assembly elections. pic.twitter.com/eTLeDNN1Bi
— ANI (@ANI) March 8, 2021विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी थी। इसमें 70 प्रत्याशियों के नाम थे। तीनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां पहले चरण में मतदान होगा। इसी तरह राज्य के मंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबरी से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यहां तीसरे चरण में मतदान होगा। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
असम में तीन चरणों में मतदान
असम में तीन चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। 1 अप्रैल को दूसरा और 6 अप्रैल को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं परिणाम दो मई को आएगा।
पश्चिम बंगाल में भी छह मार्च को भाजपा ने जारी की थी पहली सूची
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। बता दें कि शनिवार सुबह ही पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसके संकेत भी दिए थे। नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। सुवेंदु पहले ममता के करीबी थे, वे दीदी को पटखने देने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।
भाजपा की पहली सूची देखने के लिए इस खबर को पढ़ेंः बंगाल चुनाव: 57 नामों की भाजपा की पहली सूची जारी, नंदीग्राम में ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी