फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP fact finding team meets rape victim's family, criticises WB government

हंसखाली दुष्कर्म मामला: आरोपी प्रभाकर पोद्दार के घर पहुंची सीबीआई, भाजपा की टीम ने की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात

Fri, 15 Apr 2022 05:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Fri, 15 Apr 2022 05:51 PM IST
सार

सीबीआई टीम के आरोपी के घर पहुंचने के साथ ही आज भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम भी आज पीड़ित के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची। 

विज्ञापन
BJP fact finding team meets rape victim's family, criticises WB government
CBI team in Bengal - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हंसखाली में हुए दुष्कर्म मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम सीएफएसएल के साथ आरोपी प्रभाकर पोद्दार के घर पहुंची। कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ टीएमसी नेता के लड़के ने अपने जन्मदिन दुष्कर्म किया था। बाद में लड़की की मौत हो गई थी। वहीं, भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम भी आज पीड़ित के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची। 

विज्ञापन


भाजपा की टीम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
भाजपा की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम ने शुक्रवार को नादिया जिले के हंसखली में नाबालिग लड़की के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिसकी इस महीने की शुरुआत में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत हो गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि टीम के सदस्यों ने परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से बात की।
विज्ञापन


ये टीम अपनी रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपेगी, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में इस समिति का गठन किया था। सूत्रों ने बताया कि इसमें पार्टी की उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, पार्टी नेता खुशबू सुंदर और पश्चिम बंगाल की विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार शब्दों से परे
रेखा वर्मा ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार शब्दों से परे है। एक नाबालिग लड़की के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। यह साबित करता है कि प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहा है। यह एक शर्मनाक घटना है। 


4 अप्रैल को हंसखली में सत्तारूढ़ टीएमसी पंचायत नेता के बेटे द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी। उसके परिवार ने 10 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि लड़की का शव छीन लिया गया और उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपी परिवार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। रेखा वर्मा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोपों को निराधार करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed