{"_id":"65199516bd771cd502026776","slug":"bjp-engineered-splits-in-parties-started-by-marathi-people-supriya-sule-on-shiv-sena-ncp-breaking-up-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'मराठी लोगों की राजनीतिक पार्टियों को BJP ने तोड़ा', शिवसेना-NCP में टूट पर सुप्रिया सुले का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'मराठी लोगों की राजनीतिक पार्टियों को BJP ने तोड़ा', शिवसेना-NCP में टूट पर सुप्रिया सुले का दावा
Sun, 01 Oct 2023 09:19 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:19 PM IST
सार
एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने हमला करते हुए कहा, भाजपा ने मराठी लोगों द्वारा शुरु राजनीतिक पार्टियों को विभाजित कर दिया है। भाजपा ने दोनों पार्टियों में फूट डाल दी है।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, भाजपा ने मराठी लोगों द्वारा शुरु राजनीतिक पार्टियों में विभाजन कराया है। बालासाहेब ठाकरे और शरद पवार ने अपनी-अपनी राजनीतिक पार्टियां शुरू कीं। उन्हें मराठी लोगों का प्यार और समर्थन मिला। उन दोनों की जड़ें महाराष्ट्र में हैं। लेकिन भाजपा ने दोनों पार्टियों में फूट डाल दी है।
बारामती से लोकसभा सांसद और शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा, दिल्ली में अदृश्य हाथ ने इन दोनों राजनीतिक दलों को नुकसान पहुंचाया। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, पार्टी ने उस व्यक्ति को पदावनत कर दिया जो पांच साल तक राज्य का मुख्यमंत्री था। 2014 से 2019 के बीच महाराष्ट्र में सरकार का नेतृत्व करने वाले देवेंद्र फडणवीस को भाजपा ने शिंदे के नेतृत्व में डिप्टी सीएम बनाया था।
अजित पवार और आठ विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद 2 जुलाई को एनसीपी दो गुटों में टूट गई थी। पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने और महा विकास अघाड़ी सरकार गिराने के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी। फडणवीस का नाम लिए बिना, एनसीपी नेता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का पद साझा करने के बाद फडणवीस को और अधिक पदावनत कर दिया गया। 2 जुलाई को अजित पवार शिंदे सरकार में दूसरे डिप्टी सीएम बने।
विज्ञापन
सुले ने दावा किया कि निवेश महाराष्ट्र छोड़ रहा है और कहा कि यह राज्य के महत्ता को कम करने और इसे कमजोर करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी राज्य के खिलाफ नहीं हैं।