फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP engaged in wooing Muslim voters in west bengal election

बिहार में शाहनवाज को मंत्री बनाकर बंगाल में मुस्लिमों को साधने की कोशिश

Wed, 10 Feb 2021 04:52 AM IST
Jeet Kumar कुमार निशांत, पटना।
कुमार निशांत, पटना। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 04:52 AM IST
विज्ञापन
BJP engaged in wooing Muslim voters in west bengal election
पश्चिम बंगाल भाजपा - फोटो : twitter.com/BJP4Benga

बिहार के एनडीए सरकार में सैयद शाहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्री बनाकर भाजपा ने अकलियतों को बड़ा संदेश दिया है। भाजपा शाहनवाज हुसैन के जरिए पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के दरमियान मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश में पूरी तरह से जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के 50 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां मुस्लिम वोटरों की संख्या अधिक है। बंगाल में 30 फीसदी मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। कभी अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था इस लड़के में बहुत क्षमता है, इसे तो लोकसभा में होना चाहिए। वह लड़का कोई और नहीं शाहनवाज हुसैन हैं। शाहनवाज हुसैन को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री बनवाया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुत मेहनत कर रही है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ऐसे लगाई जा रही है जैसे किसी राज्य को युद्ध के जरिए जीतना हो। जाहिर है भाजपा को तमाम रणनीतियों पर पूरी ताकत के साथ उतरना होगा और यही वजह है कि भाजपा की राजनीति में हाशिए पर धकेले जा चुके शाहनवाज हुसैन अचानक महत्वपूर्ण हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन का राजनैतिक ताल्लुक बिहार के सीमांचल से है। वो किशनगंज से सांसद रहे हैं और सीमांचल इलाके में होने वाली सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं। अल्पसंख्यक संस्थानों, मदरसों और मस्जिदों में गहरी पैठ रखते हैं। यही वजह है कि इस समय शाहनवाज हुसैन भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो गए। दरअसल बंगाल के बड़े इलाके का बिहार के सीमांचल से गहरा नाता है।

बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर, उत्तरी दिनाजपुर, मालदा, रायगंज और 24 परगना के मुसलमानों की बड़ी आबादी बिहार के सीमांचल से जुड़ी हुई है। सीमांचल के समृद्ध मदरसों में वहां के मुस्लिम बच्चे पढ़ते हैं तो सीमांचल के समृद्ध मस्जिदों से इन इलाकों के गरीब मुसलमानों को मदद पहुंचती है।


जाहिर है सीमांचल के मदरसे और मस्जिद पश्चिम बंगाल के बड़े मुस्लिम बहुल हिस्से के मतदाताओं को प्रभावित करते हैं। और यही वजह है कि सीमांचल के मुसलमानों में मजबूत पकड़ रखने वाले शाहनवाज अचानक भाजपा की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed