{"_id":"5ba209f8867a557fe1121dde","slug":"bjp-done-many-sensational-revelations-on-congress-about-corruption-and-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सनसनीखेज खुलासा, 'नोटबंदी के दौरान कांग्रेस के दफ्तर में किलो के हिसाब से जाता था पैसा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा का सनसनीखेज खुलासा, 'नोटबंदी के दौरान कांग्रेस के दफ्तर में किलो के हिसाब से जाता था पैसा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Sambit Patra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार और काला धन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्रियों के पास करोड़ों रुपये कहां से आए हैं? कांग्रेस के लिए कर्नाटक एटीएम की तरह है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान कर्नाटक से कांग्रेस के दफ्तर में किलो के हिसाब से रुपया जाता था। जहां तक मेरी जानकारी है 600 करोड़ रुपये कांग्रेस के दफ्तर पहुंचाए गए।
विज्ञापन
पात्रा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के घर छापे में 3 फ्लैट की चाबी मिली है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला कर चोरी और हवाला लेनदेन मामले के आधार पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कथित कर चोरी और करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के मामले में इस वर्ष की शुरुआत में आयकर विभाग ने बंगलूरू की एक विशेष अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। आयकर विभाग ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने कर चोरी की साजिश रची।
विभाग ने कहा कि बीते अगस्त में दिल्ली और बंगलूरू में छापेमारी के दौरान करीब 20 करोड़ रूपये की अवैध संपत्ति बरामद की गई, जिसका शिवकुमार से सीधा संबंध है।