फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp don't need any governer, modi ji will take care all of them

'बीजेपी को आरबीआई गवर्नर की जरूरत नहीं, मोदी जी सब संभाल लेंगे'

Sat, 18 Jun 2016 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
bjp don't need any governer, modi ji will take care all of them
रघुराम राजन के बाद आरबीआई का गवर्नर कौन होगा? - फोटो : PTI
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दोबारा पद न संभालने के बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बीजेपी को घेर लिया गया है। रघुराम राजन ने आज कहा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा वो एकेडमिक के क्षेत्र में वापस लौट जाएंगे। रघुराम राजन के बयान के बाद वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी ने कहा कि रघुराम राजन के पद छोड़ने से मुझे काफी दुख हुआ है। हम अच्छे और योग्य लोगों की कोई परवाह नहीं करते हैं।  
विज्ञापन

 
देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि काफी निराश और दुख की बात है कि रघुराम राजन ने अपने कार्यकाल के पूरा होने पर अपना पद छोड़ने की बात कही है। रघुराम राजन के इस निर्णय से मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। यह सरकार रघुराम राजन के योग्य ही नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 




दिल्‍ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि रघुराम राजन के बाद आरबीआई का गवर्नर कौन होगा? साध्वी प्रज्ञा, योगी आदित्यनाथ, गिरिराज सिंह, संगीत सोम या फिर माल्या, ललित मोदी....
 


पत्रकार राणा अयूब ने कहा कि विरोध के बावजूद गजेंद्र ‌सिंह चौहान को एफटीआईआई का निदेशक बना दिया जाता है और रघुराम राजन जोकि सबसे श्रेष्ठ है उन्हें मजबूर किया जाता है कि वो देश छोड़ दें।
 


ट्वीटर पर रघुराम राजन के एक समर्थक ने लिखा कि यह गवारों की सरकार है, पढ़े लिखों को बोलने नहीं देती, जो बोलता है उसे बदनाम करने के नए बहाने ढूंढती है।
 


नेहा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार को किसी आरबीआई गवर्नर की जरूरत नहीं है। मोदीजी सब संभाल लेंगे। जल्दी ही एक रूपया की कीमत 40 डॉलर के बराबर हो जाएगी।
 


वहीं कुछ लोगों पे पोल बनाकर पूछना भी शुरू कर दिया है कि बीजेपी इनमें से अब किसे चुनेगी।
 
Published By-Sachin
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed