{"_id":"5bfb7297bdec2241871fef2f","slug":"bjp-does-not-have-a-patent-on-ram-mandir-lord-ram-is-of-all-said-uma-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं, आजम-औवेसी मंदिर निर्माण में सहयोग करें : उमा भारती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं, आजम-औवेसी मंदिर निर्माण में सहयोग करें : उमा भारती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
उमा भारती
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दो दिन तक अयोध्या में थे और उन्होंने कहा था कि भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं। उसी को लेकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक बयान दिया है। उमा ने कहा कि "उद्धव ठाकरे के इस प्रयास के लिए हम उनकी सराहना करते हैं। राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं है"।
विज्ञापन
उमा ने आगे कहा कि "भगवान राम हम सबके हैं। मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करती हूं कि वो राम मंदिर निर्माण में सहयोग करें। मैं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, अकाली दल, असदुद्दीन औवेसी, आजम खान और अन्य से कहूंगी कि वो राम मंदिर निर्माण में सहयोग करें"।
विज्ञापन
बता दें कि उद्धव ने रविवार को भाजपा की केंद्र सरकार को एक तरह का कुंभकर्ण बताया। राम मंदिर पर चार साल से नींद में रहने का आरोप लगाया। उन्होंने राम जन्मभूमि को लेकर अध्यादेश लाने पर शिवसेना के समर्थन की बात करके भाजपा को राम मंदिर निर्माण के कानूनी विकल्पों पर विचार के लिए मजबूर करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से राम मंदिर निर्माण की तारीख बताने के लिए भी कहा है। उन्होंने 56 इंच के सीने के बजाय दिल में मंदिर के लिए मजबूती की बात करके पीएम मोदी की घेराबंदी की है। ठाकरे ने कहा कि अगर राम मंदिर का मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव के वक्त उसे इस्तेमाल न करें। साथ ही जनता से माफी मांगते हुए बताएं कि राम मंदिर निर्माण का वादा भी एक जुमला था।
उन्होंने कहा कि बीजेपी हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलावाड़ न करे, बस यही बात कहने मैं यहां आया हूं। सीएम योगी को भी निशाने पर लेते हुए उद्धव ने कहा कि मैंने सीएम योगी को कई बार यह कहते सुना था कि मंदिर था, है और रहेगा। ये तो हमारी धारणा है, हमारी भावना है। लेकिन दुख इस बात है कि वो दिख नहीं रहा। उन्होंने यूपी सरकार से सवाल किया कि आखिर वह मंदिर दिखेगा कब?
उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के संतों द्वारा की गई मेहमान नवाजी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। और कहा कि यहां आने के पीछे उनका कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं था। मैं यहां सिर्फ उन भावनाओं को जाहिर करने आया था जो राम मंदिर को लेकर देश और दुनिया भर के हिंदुओं के अंदर है।
Yes, I appreciate #UddhavThackeray for his effort. BJP doesn't have a patent on Ram Mandir, Lord Ram is of all. I appeal to everyone including SP, BSP, Akali Dal, Owaisi, Azam Khan etc to come forward and support the construction of the temple: Uma Bharti, Union Minister (25.11) pic.twitter.com/LQcpPafdBR
— ANI (@ANI) November 26, 2018