फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP district president arrested for making derogatory remarks against Tamil Nadu A Raja

DMK: MP ए राजा पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, RAJA ने हिंदूओं पर दिया था विवादित बयान

Wed, 21 Sep 2022 05:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा नयूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
नयूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 05:58 PM IST
सार

पेरियार कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तमारामसामी को जांच के लिए पिलामेडु स्टेशन ले गई।

विज्ञापन
BJP district president arrested for making derogatory remarks against Tamil Nadu A Raja
डीएमके सांसद ए राजा - फोटो : social media

विस्तार

द्रमुक सांसद ए राजा की हिंदू धर्म पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पलटवार करने वाले भाजपा के जिलाध्यक्ष उत्तमारामसामी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने ए राजा और द्रविड़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषण और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। स्थानीय अदालत ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हिंदू मुन्नानी द्वारा आयोजित एक बैठक में उत्तमरामसामी ने गलत टिप्पणी की। पेरियार कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तमारामसामी को जांच के लिए पिलामेडु स्टेशन ले गई। जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। अवनाशी रोड पर धरना देकर उनकी तत्काल रिहाई की मांग शुरू कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ए राजा की गिरफ्तारी की भी मांग की।
विज्ञापन

,
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजा का पुतला फूंका
पुलिस ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) सहित मामले दर्ज किए गए थे। भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष अन्नामलाई, पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष, विधायक वनथी श्रीनिवासन और पार्टी कृषि विंग के अध्यक्ष जीके नागराज ने गिरफ्तारी की निंदा की और द्रमुक पर हिंदुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए अपने सांसद राजा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। अन्नामलाई ने आश्चर्य जताया कि हिंदू विरोधी टिप्पणी पर ए राजा के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ए राजा ने की थी अपमानजनक टिप्पणी
द्रमुक सांसद ए राजा ने हिंदूओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ट्विटर पर इस संबंध में वीडियो शेयर किया था। साथ ही उन्होंने द्रमुक सांसद पर निशाना साधते हुए एक खास समुदाय को निशाना बनाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष उत्तमारामसामी ने द्रमुक सांसद पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। 

सत्तारूढ़ द्रमुक के इस तरह के कार्यों से नहीं झुकेगी भाजपा
कोयंबटूर दक्षिण के विधायक वनथी ने कहा कि जिस तरह से गिरफ्तारी की गई वह निंदनीय है और कहा कि पार्टी कानूनी रूप से मामले का सामना करेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed