फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP discusses roadmap for Odisha in core committee meet

Odisha: BJP ने कोर कमेटी की बैठक में ओडिशा के लिए रोडमैप पर चर्चा की, एक करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Mon, 26 Aug 2024 12:18 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Aug 2024 12:18 AM IST
सार

भाजपा की ओडिशा में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

विज्ञापन
BJP discusses roadmap for Odisha in core committee meet
मनमोहन सामल, धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक रविवार को हुई। जिसमें ओडिशा में पार्टी के लिए रोडमैप को लेकर चर्चा हुई। राज्य में 24 साल से काबिज नवीन पटनायक की सरकार को हराकर भाजपा ढाई महीने पहले ही सत्ता में आई है।

विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने की और इसमें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव और पार्वती परिदा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद बैजयंत पांडा, संबित पात्रा और प्रताप सारंगी के अलावा पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए तोमर ने कहा कि इसमें एक सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान से पहले राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा अभियान के दौरान 1 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में बूथ स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी चर्चा हुई। पार्टी बैठक में राज्य सरकार की प्रमुख सुभद्रा योजना पर भी चर्चा हुई, जिसके तहत प्रत्येक महिला को पांच साल की अवधि में 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 सितंबर को राज्य की संभावित यात्रा पर भी चर्चा की गई। 

ओडिशा में बर्ड फ्लू का खतरा
ओडिशा के पुरी जिले में पिपिली क्षेत्र में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। यहां एवियन इन्फ्लूएंजा और बर्ड फ्लू के एच5एन1 प्रकार की जानकारी मिलने के बाद पांच हजार से ज्यादा मुर्गियों को मार दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पिपिली में एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत के बाद राज्य सरकार ने पशु चिकित्सा टीम भेजी थी। यहां से नमूने एकत्र किए गए और उन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया था। 


उन्होंने बताया कि नमूने पॉजिटिव आने के बाद सरकार ने शनिवार को फार्म और इलाके में मुर्गियों को मारने के निर्देश दिए थे। रोग नियंत्रण के अतिरिक्त निदेशक जगन्नाथ नंदा ने कहा कि शनिवार को 300 मुर्गियों को मार दिया गया। इसके बाद रविवार को 4,700 से अधिक मुर्गियों को मारा गया। उन्होंने बताया कि पिपिली में कुल 20 हजार पक्षियों को मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पक्षियों को मारने और दफनाने के लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed