फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP denies talk with any SP leader

बीजेपी ने कहा किया जा रहा बदनाम, सपा का कोई नेता हमारे संपर्क में नहीं

Tue, 25 Oct 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
BJP denies talk with any SP leader
BJP

सपा से निकाले गए प्रो रामगोपाल यादव से भाजपा ने किसी भी तरह के संपर्क से इंकार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सपा का कोई भी नेता हमारे संपर्क में नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी में विवाद का ठीकरा फोड़ने के लिए इस तरह की बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने रामगोपाल पर भाजपा से मिलकर साजिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सीबीआई जांच से बचने के लिए रामगोपाल भाजपा से मिल गए हैं।

विज्ञापन

एनएचआरएम घोटाले की होगी  जांच: बीजेपी

BJP denies talk with any SP leader
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

सिंह ने कहा कि सपा में जारी महाभारत उसका आंतरिक मामला है। भाजपा का न तो इसमें कोई योगदान है और न ही सपा का कोई नेता हमारे संपर्क में है। सपा प्रमुख विवाद का हल नहीं निकाल पा रहे।

ऐसे में ठीकरा फोड़ने के लिए इस विवाद से भाजपा को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुशासन, विकास और सपा-बसपा सरकार का भ्रष्टाचार पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा।

सूबे की जनता ने दोनों के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी झेली है। सत्ता में आने पर भाजपा बसपा कार्यकाल में हुए एनएचआरएम घोटाले की जांच करा कर दोषियों को जेल भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed