Kolkata Doctor Murder: भाजपा ने की ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग, सीएम आवास तक निकाला जाएगा कैंडल लाइट मार्च
भारतीय जनता पार्टी ने एलान किया है कि पार्टी की महिला शाखा द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास तक कैंडल लाइट मार्च निकाला जाएगा। भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफे मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की चर्चा देशभर में हो रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने एलान किया है कि पार्टी की महिला शाखा द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास तक कैंडल लाइट मार्च निकाला जाएगा। भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है।
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सामने धरना प्रदर्शन भी करेगी। आपोक बता दें कि आरजी कर हॉस्पिटल में बीते सप्ताह महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इसके खिलाफ राज्य में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा की महिला शाखा द्वारा शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास तक मोमबत्ती के साथ जुलूस निकाला जाएगा। मजूमदार ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा राज्य भर में शुक्रवार से अलग अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर जूनियर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनकारियों का साथ दिया जाएगा। मजूमदार ने कहा, ‘हम महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में ममता बनर्जी के आवास तक मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे।’
आपको बता दें कि बीते सप्ताह शुकवार को कोलकात के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। पुलिस का कहना है कि महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इसके बाद से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। उधर, सीबीआई द्वारा मामले की जांच को अपने हाथ में लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.