{"_id":"5f46979f8ebc3e3cd47410d5","slug":"bjp-delared-syed-zafar-islam-a-candidate-for-upcoming-rajya-sabha-by-polls-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी राज्यसभा उप-चुनाव के लिए सैय्यद जफर भाजपा के उम्मीदवार, सिंधिया को लाने का मिला इनाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी राज्यसभा उप-चुनाव के लिए सैय्यद जफर भाजपा के उम्मीदवार, सिंधिया को लाने का मिला इनाम
Wed, 26 Aug 2020 10:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
जफर इस्लाम (फाइल फोटो)
- फोटो : BJP
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा उप-चुनाव 2020 के लिए सैय्यद जफर इस्लाम के नाम पर स्वीकृति दे दी है। जफर इस्लाम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें इसी का इनाम दिया है।
विज्ञापन
जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता और मीडिया के लिए जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने को लेकर सभी प्रक्रियाओं को सुगम बनाया था। राजनीति में आने से पहले जफर इस्लाम एक विदेशी बैंक के लिए काम किया करते थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
सिंधिया को कांग्रेस से भाजपा में लाने में निभाई थी अहम भूमिका
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ड्यूश बैंक के पूर्व इंवेस्टमेंट बैंकर सैयद जफर इस्लाम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी में लाने के लिए पटकथा लिखी थी। लुटियन दिल्ली के कई होटलों में खाने की मेज पर हुई जफर, सिंधिया और उनके एक मित्र की मुलाकातों ने इस पटकथा की नींव रखी थी।
विज्ञापन
जफर लगातार सिंधिया और अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच किसी सेतु की तरह काम कर रहे थे। वहीं भाजपा भी जफर और उनकी निर्णय क्षमता पर यकीन करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी घटनाक्रम के बाद सिंधिया ने ऐन होली पर्व वाले दिन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर उसका दामन छोड़ दिया।