फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Counterattack on statement of Congress leader Ghulam Nabi Azad

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान पर भाजपा का पलटवार, पात्रा बोले- यह हिंदुओं का अपमान है

Thu, 18 Oct 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
BJP Counterattack on statement of Congress leader Ghulam Nabi Azad
संबित पात्रा
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के एक बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। उनके बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया है। संबित पात्रा ने कहा कि आजाद ने हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश की है। यह निंदनीय है। बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के हिंदू उम्मीदवार अब उन्हें चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चाल साल में देखा गया है कि अब लोग उन्हें बुलाने से डरते हैं। आजाद लखनऊ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 201वीं जयंती के मौके पर बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व छात्रों के संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अंडमान से लेकर लक्षद्वीप तक चुनाव प्रचार किया है। चुनाव-प्रचार के लिए बुलाने वाले 95 प्रतिशत लोग हिंदू होते थे। तब मुझे बुलाने वालों में मुस्लिम नेताओं की संख्या महज पांच प्रतिशत होती थी। लेकिन पिछले चार सालों में यह संख्या 95 से घटकर 50 प्रतिशत रह गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि लोग मुझे बुलाने से डरते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक खास पार्टी के कुछ लोग विश्वविद्यालय का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने उनके बयान की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि आजाद के इस बयान से कांग्रेस के छद्म धर्मनिरपेक्षता का चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदुओं को कमजोर आंकने और उनका मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता भगवा आतंकवाद, हिंदू तालिबान और अच्छा हिंदू जैसी भाषा बोलते आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed