फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP cornered Karnataka government on land allotment to Mallikarjun Kharge asked seven questions

Karnataka: मल्लिकार्जुन खरगे को भूमि आवंटन पर भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा, BJP ने पूछे सात सवाल

Tue, 27 Aug 2024 04:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Tue, 27 Aug 2024 04:22 PM IST
सार

शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट किया कि कर्नाटक में नया खरगे भूमि घोटाला हुआ है। मल्लिकार्जुन खरगे के परिवार के एक ट्रस्ट को कर्नाटक औद्योगिक विकास बोर्ड ने पांच एकड़ जमीन बंगलूरू के हाईटेक डिफेंस एयरोस्पेस पार्क में दी गई है। जबकि यह जमीन एससी कोटा के तहत नागरिक सुविधाओं के लिए आरक्षित थी।

विज्ञापन
BJP cornered Karnataka government on land allotment to Mallikarjun Kharge asked seven questions
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुदा घोटाले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के परिवार को भूमि आवंटन करने पर भाजपा ने एक बार फिर कर्नाटक सरकार को घेरा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार से मामले को लेकर सात सवाल पूछे हैं। वहीं कांग्रेस ने इसका पलटवार किया है। 

विज्ञापन


शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट किया कि कर्नाटक में नया खरगे भूमि घोटाला हुआ है। मल्लिकार्जुन खरगे के परिवार के एक ट्रस्ट को कर्नाटक औद्योगिक विकास बोर्ड ने पांच एकड़ जमीन बंगलूरू के हाईटेक डिफेंस एयरोस्पेस पार्क में दी गई है। जबकि यह जमीन एससी कोटा के तहत नागरिक सुविधाओं के लिए आरक्षित थी। इस ट्रस्ट के ट्रस्टियों में मल्लिकार्जुन खरगे, उनकी पत्नी राधाबाई खरगे, दामाद और गुलबर्गा से सांसद राधाकृष्ण और बेटे, कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे और राहुल खरगे शामिल हैं। 
विज्ञापन


शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक सरकार से सात सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि क्या यह सत्ता के दुरुपयोग और भाई-भतीजावाद ओर हितों के टकराव का मामला है? मार्च 2024 में उद्योग मंत्री ने इस आवंटन पर सहमति कैसे दी? खरगे परिवार एयरोस्पेस उद्यमी कब बन गया और भूमि के लिए कब पात्र हुआ? क्या यह एससी उद्यमियों और युवाओं के साथ अन्याय नहीं है, क्या उन्हें इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए था? मुदा घोटाले के बाद एक और खटाखट लूट, क्या यह सत्ता का दुरुपयोग नहीं है? क्या राहुल गांधी, जो खुद राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के आरोपी हैं, वह इस पर कुछ बोलेंगे या पहले की तरह चुप रहेंगे? क्या यह पूरा खुलासा कांग्रेस के एक गुट ने किया है?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनका परिवार एक भूमि घोटाले में उलझा हुआ है। उन्होंने पूछा कि क्या खरगे भी सिद्धारमैया की तरह भूमि छोड़ देंगे। इस आवंटन की जांच की जाएगी?  दरअसल दो दिन पहले भाजपा नेता लहर सिंह सिरोया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में खरगे के परिवार को भूमि आवंटन करने पर सवाल उठाया था। 

खरगे को इस्तीफा दे देना चाहिए: गौरव
मामले को लेकर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि वह एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उनके परिवार पर घोटाले का आरोप लगा है। वहीं प्रियांक खरगे को मंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने भी अपने पद का दुरुपयोग किया है। सीएम सिद्धारमैया को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। वह MUDA घोटाला हो, वाल्मिकी विकास निगम घोटाला हो और अब यह तीसरा घोटाला मुख्यमंत्री को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। 


कांग्रेस ने दिया जवाब, सीएम बोले भाजपा ने नियमों का पालन नहीं किया
मामले को लेकर उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल खरगे द्वारा संचालित ट्रस्ट को एयरोस्पेस पार्क में नियमों के मुताबिक भूमि का आवंटन किया गया है। नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है। राहुल खरगे आवंटित भूमि पर अनुसंधान और विकास केंद्र खोलना चाहते हैं। वह आईआईटी स्नातक हैं। उन्हें सिंगल विंडो कमेटी की सिफारिश के बाद प्लॉट दिया गया है। कोई छूट नहीं दी गई है। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि खरगे को भूमि आवंटन में नियम, पात्रता का पालन किया गया है। भाजपा ने चाणक्य विवि को जमीन देने में नियमों का पालन नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed