फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP convenes for discussion on the political atmosphere of Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर के राजनीतिक माहौल पर चर्चा के लिए भाजपा ने बुलाई बैठक

Sun, 28 Jul 2019 04:52 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 28 Jul 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
BJP convenes for discussion on the political atmosphere of Jammu and Kashmir
जे पी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने जम्मू कश्मीर की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पर मंगलवार को अपनी जम्मू कश्मीर इकाई के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि  इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा महासचिव राममाधव, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और राज्य के अन्य नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे।

विज्ञापन

 

Jammu & Kashmir BJP core group meeting to be held on 30 July. Prime Minister Narendra Modi, Amit Shah (BJP President & Home Minister) & JP Nadda (BJP Working President) will also be present in the meeting pic.twitter.com/UzooMI1WEz

विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 28, 2019


इससे पहले, जम्मू कश्मीर के लिए पार्टी के मुख्य रणनीतिकार राम माधव ने चुनाव आयोग से इस साल राज्य में चुनाव कराने की अपील की थी। प्रदेश भाजपा ने कहा है कि वह किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। उसके महासचिव नरिंदर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के पास इस साल चुनाव कराने के लिए काफी समय बचा है। उन्होंने कहा कि 2014 में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव आयोग को केंद्र और राज्य सरकार से कानून व्यवस्था सही होने की सूचना मिल जाएगी तो वह विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed