{"_id":"632c21eccbe5ab68112fb1d0","slug":"bjp-congress-poll-expenditure-in-five-state-elections-know-all-about","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Expenditure : पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने खर्च किए 340 करोड़, कांग्रेस भी कम नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election Expenditure : पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने खर्च किए 340 करोड़, कांग्रेस भी कम नहीं
Thu, 22 Sep 2022 02:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:20 PM IST
सार
भाजपा की चुनाव खर्च रिपोर्ट के अनुसार उसने यूपी में सबसे ज्यादा 221 करोड़ रुपये, मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से ज्यादा और गोवा में 19 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस का चुनाव खर्च
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने इस साल के आरंभ में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में 340 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी ने सबसे ज्यादा खर्च यूपी में किया। वहीं, कांग्रेस ने इन राज्यों में प्रचार पर 194 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए।
विज्ञापन
दोनों प्रमुख दलों के चुनाव खर्च पर आई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। चुनाव आयोग में दायर की गई व सार्वजनिक की गई भाजपा की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा व पंजाब के विधानसभा चुनावों में कुल 340 करोड़ प्रचार पर खर्च किए थे।
विज्ञापन
भाजपा की चुनाव खर्च रिपोर्ट के अनुसार उसने यूपी में सबसे ज्यादा 221 करोड़ रुपये, मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से ज्यादा और गोवा में 19 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
इसी तरह कांग्रेस द्वारा दायर रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने उक्त पांच राज्यों के चुनाव व संबंधित कार्यों में 194 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। कांग्रेस व भाजपा मान्यता प्राप्त दल हैं। लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दलों को तय समय सीमा में चुनाव आयोग के समक्ष अपने चुनावी खर्च की रिपोर्ट दाखिल करना अनिवार्य है।