फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Congratulates Indian hockey team For Olympic win Relate It With Abrogation Article 370 And Ram Mandir Nirman

कांस्य के लिए टीम को बधाई: हॉकी में कांस्य को भाजपा ने 370 हटाने और मंदिर निर्माण से जोड़ा, कहा- 5 अगस्त का दिन शुभ है

Thu, 05 Aug 2021 01:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Aug 2021 01:39 PM IST
सार

भाजपा ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक मेडल जीतने के लिए बधाई दी है। भाजपा ने कहा कि यह दिन खास है, क्योंकि इसी दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखी 

विज्ञापन
BJP Congratulates Indian hockey team For Olympic win Relate It With Abrogation Article 370 And Ram   Mandir Nirman
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद। - फोटो : ANI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने को भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने और राम मंदिर के निर्माण से जोड़ा है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज 5 अगस्त का शुभ दिन है। आज के ही दिन 2 वर्ष पहले अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ और पिछले साल श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का शिलान्यास हुआ। आज फिर एक शुभ घड़ी आई है, देश में उल्लास का माहौल है।

विज्ञापन


पेगासस मामले में कांग्रेस को घेरा
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस की संसद के प्रति कोई गंभीरता नहीं है। पेगासस पर मंत्री जी का वक्तव्य हुआ तो इन लोगों ने उसे उनके सामने फाड़ दिया। एक सवाल बहुत गंभीर है कि क्या कांग्रेस पार्टी या विपक्ष ईमानदारी से संसद में चर्चा चाहते हैं?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1947 के बाद करीब 50 साल राज किया। कांग्रेस का सीधा मंत्र है कि परिवार का हित जब तक संसद साधेगी, तब तक चलने दी जाएगी। जहां परिवार का हित नहीं होगा, वहां संसद नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी बोले- आज एक और इतिहास बन गया
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन एक और इतिहास बन गया। उन्होंने ट्वीट किया कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। 'टीम इंडिया' की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई 'टीम इंडिया'। जय हिन्द!

प्रधानमंत्री ने टीम से बात की
ओलंपिक में गुरुवार को कांस्य पदक के लिए खेले गए हॉकी मुकाबले में मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीता है। हॉकी में इस शानदार जीत के चलते पूरा देश झूम उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत की इस जीत से काफी खुश हुए। इस दौरान उन्होंने भारत के हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह, कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed