फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief jp nadda in West bengal says, The ruling political party TMC is working with criminal instinct and Corruption has been institutionalised

बंगाल में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया हैः नड्डा

Sat, 09 Jan 2021 08:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Jan 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
BJP Chief jp nadda in West bengal says, The ruling political party TMC is working with criminal instinct and Corruption has been institutionalised
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter@bjp for india

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। पहुंचने के बाद उन्होंने पूर्वी बर्धमान में एक रैली को संबोधित किया जहां उन्होंने ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला। वहीं रैली संबोधित करने के बाद वे मीडिया से भी मुखातिब हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रशासन का राजनीतिकरण हो गया है और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। उनहोंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को भी संस्थागत बना दिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासन कानून राज में विश्वास नहीं रखता है क्योंकि पिछली बार जब मैं आया था तो डायमंड हार्बर जाते समय जिस तरह से मेरा स्वागत हुआ था और जिस प्रकार से प्रशासन एवं राजनीतिक दल दोनों के आपसी योजनापूर्वक तरीके से हमला हम सब पर हुआ था, वो सारे देश ने देखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगाल में लगभग 130 भाजपा के पदाधिकारियों ने अपनी जान गवाई हैं। कुल मिलाकर 300 भाजपा समर्थकों ने अपनी जान गवाई हैं। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं 28 सितंबर 2019 को 100 भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्पण किया था। वो दृश्य पूरे देश ने देखे थे। हमारे करीब 6-7 कार्यकर्ताओं की जान पिछले एक महीने में गई हैं। टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते ये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने किसान सम्मान निधि योजना पर बात करते हुए कहा कि यह अबतक बंगाल में लागू नहीं किया गया है। करीब 26 लाख किसानों ने इसमें अपना पंजीकरण कराया है। जिसे ममता दीदी ने आदेश पास नहीं किया है। प्रधानमंत्री जी किसानों को सम्मान देना चाहते हैं, लेकिन ममता दीदी इसमें बाधा बनीं हैं। 

उन्होंने कहा कि हम सभी ने आज शपथ ली है कि बंगाल में 40 हजार ग्राम सभाओं में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे, किसानों से संवाद करेंगे और एक मुट्ठी अनाज दान लेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं चार घरों में गया, एक मुट्ठी अनाज लिया और प्रण लिया कि हमारी सरकार आते ही आपको किसान सम्मान निधि से सम्मानित करेंगे और साथ ही बंगाल के किसानों को मुख्य धारा में आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही आयुष्मान भारत योजना पश्चिम बंगाल में लागू की जाएगी। करोड़ों परिवार यहां इस योजना के लिए पात्र हैं।दुर्भाग्य की बात है कि बंगाल के गरीब लोगों को स्वस्थ योजना का लाभ मिलने में ममता दीदी बाधा बनी हैं।


नड्डा ने कहा कि बंगाल में जनता का जो विश्वास, प्रेम दिख रहा है वो भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उत्साह दे रहा है। आने वाले समय में भाजपा बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed