{"_id":"5e1555368ebc3e87f93a0845","slug":"bjp-chief-dilip-ghosh-turn-away-an-ambulance-which-tried-to-make-way-through-rally-he-was-addressing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: रैली के दौरान आई एंबुलेंस को भाजपा अध्यक्ष ने दूसरी तरफ मोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: रैली के दौरान आई एंबुलेंस को भाजपा अध्यक्ष ने दूसरी तरफ मोड़ा
Wed, 08 Jan 2020 09:36 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 08 Jan 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलिप घोष का एक वीडियो सामने आया है, जिसपर की विवाद हो सकता है। यह वीडियो नादिया जिले का है। जहां घोष एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक रैली आई जो वहां से गुजरने की कोशिश कर रही थी जिसके रास्ते को उन्होंने मुड़वा दिया।
विज्ञापन
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि घोष लोगों को संबोधित कर रहे हैं। तभी एक एंबुलेंस वहां से गुजरने की कोशिश करती है। चूंकि रैली के कारण सड़क बंद थी इसलिए भाजपा नेता ने लोगों को एंबुलेंस का रूट डाइवर्ट (रास्ता बदलवाना) करने को कहा। उन्होंने कहा कि रैली को बाधित करने के लिए यह तृणमूल कांग्रेस की रणनीति है।
विज्ञापन
#WATCH West Bengal: State BJP chief Dilip Ghosh orders to divert route of ambulance during an event in Nadia; says, "divert the route of ambulance as hundreds of people are sitting here. They (TMC) are doing it purposely. It's their tactic to disrupt this rally." (06.01.2020) pic.twitter.com/SALCvph6QQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 8, 2020
घोष को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'एंबुलेंस के रास्ते को बदल दो क्योंकि यहां पर हजारों लोग बैठे हुए हैं। वह (टीएमसी) ऐसा जानबूझकर कर रहे हैं। यह रैली को बाधित करने की उनकी रणनीति है।' इसके लिए भारी आलोचना का शिकार होने के बावजूद घोष ने माफी नहीं मांगी और कहा कि वे आगे भी ऐसा ही करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने उनकी जनसभा को बाधित करने के मकसद से ही एंबुलेंस भेजा था। उनका दावा है कि एंबुलेंस खाली थी। घोष ने बाद में पत्रकारों से कहा कि पश्चिम बंगाल में एंबुलेंस के जरिए नशीली दवाओं और सोने की तस्करी की जाती है। इसके जरिए बमों और अपराधियों को एक से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है।