फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP candidates won uncontested on 96 percent seats in panchayat bypolls in Tripura

त्रिपुरा में पंचायत उपचुनाव से पहले ही 96 फीसदी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tue, 18 Sep 2018 08:47 PM IST
रीता तिवारी, अगरतला
रीता तिवारी, अगरतला Updated Tue, 18 Sep 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates won uncontested on 96 percent seats in panchayat bypolls in Tripura
त्रिपुरा में पंचायतों के लिए तीन हजार से ज्यादा सीटों पर 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले ही भाजपा 96 फीसदी सीटों पर निर्विरोध जीत गई है। राज्य के निर्वाचन आयुक्त जीके राव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पिछले मार्च में राज्य में भाजपा व आईपीएफटी सरकार के सत्ता में आने के बाद ग्राम पंचायतों और जिला परिषदों के हजारों सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। विपक्षी राजनीतिक दलों और अलग चुनाव लड़ रही आईपीएफटी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने कई चुने हुए प्रतिनिधियों को पहले जबरन इस्तीफा दिलाया और फिर विपक्ष के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दायर नहीं करने दिया।
विज्ञापन

माकपा ने चुनावी प्रक्रिया को धोखा बताया

माकपा के प्रदेश सचिव बिजनधर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में पूरी चुनावी प्रक्रिया को एक धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि पहले वाममोर्चा के जीते प्रतिनिधियों से जबरन इस्तीफा दिलाया गया। इसके बाद पार्टी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने दिया गया। 

राज्य के चुनाव आयुक्त ने बताया कि 30 सितंबर को कुल 3,386 सीटों पर मतदान होना था लेकिन अब केवल 139 सीटों के लिए ही उपचुनाव होगा। विपक्ष इन चुनावों को टालने की मांग कर रहा है लेकिन चुनाव आयुक्त ने कहा है कि नामांकन पत्र दायर करने के दौरान हिंसा की कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए चुनाव टाले नहीं जा सकते हैं। 

विपक्ष ने नहीं उतारे उम्मीदवार इसलिए जीते : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता मृणाल कांति देब ने कहा कि विपक्ष ने कहीं से उम्मीदवार नहीं उतारा था। नतीजतन भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की सांगठनिक ताकत बिखर गई है और मतदाताओं ने उसे (विपक्षी दलों को) खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed