{"_id":"613d6af78ebc3eb79611919c","slug":"bjp-candidate-priyanka-tibrewal-says-bhabanipur-bypoll-would-not-be-conducted-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: आज से भाजपा उम्मीदवार करेंगी प्रचार, लेकिन उपचुनाव से पहले ही प्रियंका टिबरेवाल को सताने लगा इसका डर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: आज से भाजपा उम्मीदवार करेंगी प्रचार, लेकिन उपचुनाव से पहले ही प्रियंका टिबरेवाल को सताने लगा इसका डर
Sun, 12 Sep 2021 09:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:36 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भवानीपुर में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई । भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी की निंदा की है। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की रक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और प्रियंका टिबरेवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होना है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल मैदान में उतरी हैं, लेकिन मतदान से पहले ही उन्हें पारदर्शी चुनाव नहीं होने का डर सताने लगा है। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की भवानीपुर सीट से उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि भवानीपुर में चुनाव पारदर्शिता के साथ नहीं कराए जाएंगे, क्योंकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं करती वह हिंसा की राजनीति करती है। बता दें कि प्रियंका टिबरेवाल शनिवार को कोलकाता के कालीघाट मंदिर की यात्रा पर थीं, जहां उन्होंने देवी काली की पूजा की। आज यानी रविवार से प्रियंका टिबरेवाल चुनाव प्रचार शुरू करेंगी।
कोलकाता के देवी काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने चुनाव बाद हुई हिंसा की निंदा करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा । भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि मैं यहां अन्याय से लोगों की सुरक्षा के लिए मां काली से प्रार्थना करने आई हूं। मेरी लड़ाई सत्ता में मौजूद उस पार्टी के खिलाफ है, जिसने जनता के खिलाफ अन्याय और हिंसा को बढ़ावा दिया है। ़
कौन है प्रियंका टिबरेवाल जिसपर भाजपा ने जताया भरोसा
भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रहीं प्रियंका टिबरेवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावती होकर 2014 में भाजपा में शामिल हुईं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित हैं और उन्हें राजनीति में अपना आदर्श मानती हैं। 2015 में प्रियंका टिबरेवाल भाजपा की टिकट से वार्ड संख्या 58 (एंटली) से कोलकाता नगर परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के स्वपन समदार से वह हार गईं थीं। भाजपा में अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला और अगस्त 2020 में उन्हें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।