फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Can give ticket to Vasundhara or Shekhawat against Ashok gehlot

Rajasthan: गहलोत के खिलाफ वसुंधरा या शेखावत को मैदान में उतार सकती है भाजपा, विस चुनाव को लेकर यह है रणनीति

Wed, 04 Oct 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 04 Oct 2023 06:15 AM IST
सार

भाजपा नेतृत्व ने कांग्रेसी दिग्गजों को उनके घर में घेरने के लिए कांग्रेस के एक दर्जन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार की है। पार्टी की योजना इनसे जुड़ी सीटों पर वजन वाले उम्मीदवार उतारने की है।

विज्ञापन
BJP Can give ticket to Vasundhara or Shekhawat against Ashok gehlot
वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं को उनके घर में ही घेरने की रणनीति तैयार की है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने वसुंधरा से पूछा है कि क्या वह गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी? पार्टी की पहली प्राथमिकता गहलोत के खिलाफ वसुंधरा को आगे करने की है। अगर वह राजी नहीं हुईं तो सीएम की सीट सरदारपुरा से गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान में उतरेंगे। अगर शेखावत गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही भाजपा में सीएम पद के लिए उनका दावा मजबूत हो जाएगा। बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में शेखावत जोधपुर सीट से गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हरा चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

सीपी जोशी के सामने दीया कुमारी 
भाजपा नेतृत्व ने कांग्रेसी दिग्गजों को उनके घर में घेरने के लिए कांग्रेस के एक दर्जन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार की है। पार्टी की योजना इनसे जुड़ी सीटों पर वजन वाले उम्मीदवार उतारने की है। मसलन पार्टी ने सीपी जोशी की नाथद्वारा सीट पर रामसमंद की सांसद दीया कुमारी को उतारने का फैसला किया है। इसके अलावा पार्टी ने कानून मंत्री मेघवाल समेत आधा दर्जन सांसदों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी हफ्ते आएगी पहली सूची
दो दिन चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य की 65 सीटों पर मंथन हुआ है। इनमें से 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संभवत: शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed