{"_id":"61845d595c5aea493f02175f","slug":"bjp-calls-bandh-in-gajapati-on-november-6-in-odisha-teacher-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा शिक्षिका हत्याकांड : भाजपा ने छह नवंबर को गजपति में किया बंद का आह्वान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा शिक्षिका हत्याकांड : भाजपा ने छह नवंबर को गजपति में किया बंद का आह्वान
Fri, 05 Nov 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 05 Nov 2021 03:55 AM IST
सार
भाजपा ने कहा कि मंत्री के खिलाफ विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि वह इस्तीफा नहीं दे देते या बर्खास्त नहीं कर दिए जाते। पार्टी ने 6 नवंबर को गजपति में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने गुरुवार को ओडिशा के गजपति जिले में छह नवंबर को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। उसने बीजद सरकार पर पिछले महीने एक शिक्षिका के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा युवा शाखा के सदस्यों ने उन जगहों पर काले झंडों के साथ प्रदर्शन करने का फैसला किया है, जहां-जहां मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा जाएंगे। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इराशीष आचार्य ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मिश्रा का काले झंडे के साथ स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही आगे उन्होंने कहा कि ऐसा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि वह इस्तीफा नहीं दे देते या बर्खास्त नहीं कर दिए जाते। पार्टी ने 6 नवंबर को गजपति में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद भक्त चरण दास और पार्टी विधायक एस सलूजा ने मांग की कि मिश्रा के दो सहयोगियों के फोन कॉल के रिकॉर्ड को सत्यापित किया जाना चाहिए ताकि मामले में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके।
एक कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मुख्य आरोपी और शिक्षिका के परिवार के सदस्यों के बीच फोन पर हुई बातचीत से संकेत मिलता है कि मुख्य संदिग्ध का मंत्री के साथ घनिष्ठ संबंध था। वायरल हुए ऑडियो क्लिप में, उसे अपने परिवार के सदस्यों को आश्वस्त करने के बारे में सुना गया था कि वह मंत्री से अनुरोध करेगा। बीते माह आठ अक्तूबर को महिला लापता हुई थी।
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के कई अधिकारी मिश्रा को बचा रहे हैं। दास ने कहा था कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मिश्रा को बर्खास्त कर दिया होता अगर उन्हें सीएमओ के कुछ प्रभावशाली लोगों ने नहीं बचाया होता।
मिश्रा को मुख्य आरोपी का करीबी बताते हुए विपक्षी दल पटनायक पर मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने का दबाव बना रहे हैं। 24 वर्षीय शिक्षिका का शव 19 अक्तूबर को उस स्कूल के खेल के मैदान से बरामद हुआ था, जहां वह पढ़ाती थी। इस सिलसिले में मुख्य आरोपी कालाहांडी जिले के निजी स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि अपहरण और हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध मिश्रा की शिक्षिका से दुश्मनी थी, क्योंकि उसे उसके दो विवाहेतर संबंधों के बारे में पता था और उसने चेतावनी दी थी कि वह उसे बेनकाब कर देगी।