{"_id":"5c3f5868bdec22731c0a71f7","slug":"bjp-bhim-sankalp-rally-in-nagpur-to-connect-sc-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी समाज को जोड़ने के लिए नागपुर में भाजपा की भीम संकल्प रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एससी समाज को जोड़ने के लिए नागपुर में भाजपा की भीम संकल्प रैली
Wed, 16 Jan 2019 09:44 PM IST
Avdhesh Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति के लोगों को खुद से जोड़ने के लिए भाजपा नागपुर में 19-20 जनवरी को 'भीम विजय संकल्प-2019' के नाम से एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। 19 जनवरी को भाजपा के अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से पार्टी यह बताने की कोशिश करेगी कि उसने अनुसूचित समाज के लिए पिछले पांच साल में कितना काम किया है। 20 जनवरी को अधिवेशन के बाद एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है जिसमें भाजपा और संघ के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों की भलाई के लिए काम किया है। पार्टी ने अनुसूचित जाति के लोगों को नौकरी देने की बजाय उन्हें नौकरी देने वाला बनाने की कोशिश की है और इसमें उसे काफी हद तक सफलता भी मिली है। क्योंकि सरकार ने जितना लोन पूरे देश में बांटा है, उसका सबसे ज्यादा लाभ लेने वाले अनुसूचित जाति के लोग ही रहे हैं।
सरकार द्वारा अनुसूचित परिवारों को दिये गए शौचालय उनके लिए सम्मान का मुद्दा बन गया है, समाज में बराबरी का मुद्दा बन गया है और पूरा समाज इस बात को समझ भी रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की रक्षा करने के पार्टी ने विशेष प्रयास किया। भाजपा ने ही बाबा साहेब को भारत रत्न का सम्मान भी दिलाया था। उसके पहले इसके बारे में सिर्फ चर्चा ही की जाती रही थी।
विज्ञापन
विनोद सोनकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे देश से लगभग एक लाख अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे जो आने वाले चुनाव से पहले जनजागृति का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी उपस्थित होंगे।