फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp attacked rahul gandhi's statement at bahrain

राहुल के बयान पर चढ़ा भाजपा का पारा, प्रसाद बोले- विदेश में नफरत फैला रहे कांग्रेस अध्यक्ष

Tue, 09 Jan 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Bjp attacked rahul gandhi's statement at bahrain
- फोटो : self
बहरीन में केंद्र सरकार और भाजपा पर राहुल गांधी के हमले से सत्तारूढ़ पार्टी का पारा हाई हो गया है। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कान्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल विदेशों में भारत की बदनामी कर रहे हैं। प्रसाद बोले- जिस तरह की बातें राहुल कर रहे हैं उससे भारत और उसके नागरिकों की छवि खराब होती है। सामान्यतः अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस तरह की बातें नहीं की जातीं। प्रसाद ने इसी बहाने राहुल को तीन तलाक मुद्दे पर भी घेरने का प्रयास किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः NRI से बोले राहुल, लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि तीन तलाक पर आपकी पार्टी ने जो स्टैंड लिया, क्या वह प्यार फैलाने वाला था या नफरत फैलाने वाला। प्रसाद ने आरोप लगाया कि 'जो कांग्रेस पार्टी महिलाओं के न्याय, नारी सम्मान और नारी गरिमा पर एक स्टैंड नहीं ले सकती वो विदेश में हमारी सरकार के खिलाफ बयान दे रही है।

प्रसाद ने इस दौरान केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हो रही हिंसा का मुद्दा भी उठाया। कहा- संघ के कार्यकर्ता जब कर्नाटक और केरल में मारे जाते हैं तब राहुल गांधी को हिंसा की याद नहीं आती न ही उन्हें इसमें घृणा दिखाई देती है। 

क्या बोले थे राहुल

Bjp attacked rahul gandhi's statement at bahrain

बहरीन में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि नई सरकार देश में नई नौकरियां सृजित करने में असफल रही है, जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा है।

राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश में घृणा का माहौल पैदा कर रही है, इसके चलते देश में विघटन के हालात पैदा हो रहे हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से इस समस्या का हल निकालने की अपील की।

राहुल ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी देश को इस माहौल से निकाल सकती है, उन्होंने दावा किया कि अगले छह महीने में वह एक नई कांग्रेस बनाएंगे जो जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की यह पहली विदेश यात्रा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed