फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Rahul, who spoke to NRI, is distributing people in the name of caste and religion

NRI से बोले राहुल, लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही सरकार

Tue, 09 Jan 2018 05:57 AM IST
एजेंसी, मनामा  
एजेंसी, मनामा   Updated Tue, 09 Jan 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
Rahul, who spoke to NRI, is distributing people in the name of caste and religion
rahul gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बहरीन से मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांट रही है। वह बेरोजगार युवाओं के गुस्से का समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। राहुल यहां एनआरआई समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एनआरआई से नफरत फैलाने वाली और विघटनकारी ताकतों से लड़ने में मदद देने की अपील की।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भारत के बाहर एनआरआई को पहली बार संबोधित करते हुए राहुल ने भरोसा दिलाया कि वह अगले छह महीने में ‘नई और चमकदार कांग्रेस’ देंगे। उन्होंने पार्टी के संगठन में नाटकीय बदलाव करने का भी संकेत दिया, ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें। राहुल ने कहा कि इस समय देश में गंभीर संकट है। उन्होंने एनआरआई समुदाय से इसे हल करने और पुनर्निर्माण में हिस्सा लेने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन


पढ़ें- बहरीन में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले खतरे में है देश
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा, गरीबी हटाने और रोजगार देने की जगह हम नफरत और विघटनकारी ताकतों का उभार देख रहे हैं। राहुल ने भरोसा जताया कि कांग्रेस 2019 के आम चुनावों में भाजपा को हरा देगी, क्योंकि पार्टी में ऐसा करने क्षमता और ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने गढ़ गुजरात में इस बार बहुत मुश्किल से बच पाई है।

रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा होगी प्राथमिकता

Rahul, who spoke to NRI, is distributing people in the name of caste and religion
rahul gandhi
ग्लोबल आर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑप इंडियन ओरिजन (जीओपीआईओ) की बैठक के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भारत को लेकर अपना विजन भी लोगों के सामने रखा। राहुल ने कहा, रोजगार पैदा करना, अच्छा स्वास्थ्य ढांचा और शिक्षा प्रणाली उनकी तीन शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा, भारत आज स्वतंत्र है लेकिन एक बार फिर यह खतरे में है। आज हमारा देश दो स्पष्ट खतरों का सामना कर रहा है। हमारी सरकार लोगों को रोजगार देने में नाकाम रही है। सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने की जगह, सरकार नौकरियों की कमी के चलते समुदायों में नफरत पैदा कर रही है।

गांधी, नेहरू और अंबेडकर भी एनआरआई थे

राहुल ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और बीआर अंबेडकर भी एनआरआई थे। हमारे पूर्वजों को आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा के लिए 1947 में आपकी जरूरत पड़ी थी। आज मैं आपसे भारत को ट्रांसफॉर्म करने के लिए मदद मांगने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed