फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP asked How CM Mamata got attacked in Z Plus security is it not a drama created for votes

भाजपा ने पूछा : 'जेड-प्लस’ सुरक्षा में कैसे हुआ हमला, कहीं वोट के लिए नाटक तो नहीं रचा

Thu, 11 Mar 2021 02:43 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 11 Mar 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
BJP asked How CM Mamata got attacked in Z Plus security is it not a drama created for votes
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष - फोटो : ANI

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ा बयान दिया है। दरअसल, घोष ने सीबीआई से इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की और कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि यह घटना वोट हासिल करने के लिए रचा गया नाटक तो नहीं है।

विज्ञापन


घोष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य के लोगों ने पहले भी इस प्रकार का नाटक देखा है। उन्होंने टीएमसी अध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती होने और पैर में प्लास्टर बंधा होने संबंधी तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा, 'इस बात की जांच की जरूरत है कि क्या यह सही घटना है या रचा गया नाटक।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए लोगों की संवेदना हासिल करने के लिए इस प्रकार के नाटक से इस बार कुछ हासिल नहीं होगा। घोष ने कहा, ‘राज्य की जनता ने पहले भी इस प्रकार का नाटक देखा है। जो यह जानते हैं कि वह सत्ता से बाहर हो सकते हैं, वे वोट पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और उनके बाएं पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है।

बता दें मुख्यमंत्री का इस समय शहर के एसएसकेएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह हमला मुख्यमंत्री को प्रचार अभियान से दूर करने की साजिश है।


पार्टी नेता सौगत रॉय ने कहा, ‘बहुत से लोग नहीं चाहते कि वह प्रचार करें। वह उन्हें इस रास्ते से हटाना चाहते हैं। भाजपा को खुद पर शर्म आनी चाहिए कि वह इस हद तक गिर गई है कि एक महिला पर हमला कर रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed