फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP announces the candidatures for Gujarat and West Bengal forthcoming election to the Rajya Sabha

Rajya Sabha Election: BJP ने जारी की गुजरात, पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका

Wed, 12 Jul 2023 12:44 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Jul 2023 12:44 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसमें पश्चिम बंगाल की छह गुजरात की तीन और गोवा के एक सीट के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा।

विज्ञापन
BJP announces the candidatures for Gujarat and West Bengal forthcoming election to the Rajya Sabha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात एवं पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। भाजपा ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरीदेवसिंह जाला को गुजरात और अनंत महाराज को पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन


बता दें चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसमें पश्चिम बंगाल की छह गुजरात की तीन और गोवा के एक सीट के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा।गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। 
विज्ञापन

 

 

कौन हैं बाबूभाई देसाई और केशरीदेव सिंह जाला?
भाजपा ने गुजरात से जिन दो अन्य नामों की घोषणा की है उनमें बाबूभाई देसाई और केशरीदेव सिंह जाला का नाम शामिल है। बाबूभाई देसाई ने 2007 में भाजपा के टिकट पर बनासकांठा जिले की कांकेरेज सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने थे। देसाई गुजरात के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार विजेता हैं। वहीं, केसरीदेवसिंह जाला वांकानेर राज्य के शाही परिवार से हैं।


कौन हैं अनंत महाराज?
पश्चिम बंगाल से भाजपा उम्मीदवार अनंत महाराज एक राजबंशी समुदाय के नेता है। वह ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन के प्रमुख हैं। अनंत महाराज लंबे समय से अलग ग्रेटर कूचबिहार राज्य की मांग करते रहे हैं।


अनंत महाराज कल भरेंगे नामांकन
पश्चिम बंगाल से भाजपा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार अनंत महाराज गुरुवार को अपना नामांकन भरेंगे। देर रात भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वे राज्य विधानसभा में सुबह 11 बजे नामांकन भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed