फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Announces Candidates for Rajya Sabha and Karnataka Legislative Council Elections 2026

BJP Candidate List: एमपी और कर्नाटक के लिए भाजपा ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, MLC चुनाव के नाम भी तय

Mon, 08 Jun 2026 12:45 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 08 Jun 2026 12:45 AM IST
सार

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए मध्य प्रदेश से महेश केवट और कर्नाटक से प्रो. एम. नागराज को उम्मीदवार बनाया है। कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी दो नामों का एलान किया गया है।

विज्ञापन
BJP Announces Candidates for Rajya Sabha and Karnataka Legislative Council Elections 2026
भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 और कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के चयन पर अपनी अंतिम मुहर लगाते हुए आधिकारिक सूची जारी की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी दो नामों को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए इन उम्मीदवारों पर दांव
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश से महेश केवट को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी नाम घोषित
राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ भाजपा ने कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने लिंगराज पाटील और रघु कौटिल्य को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं को लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Image


मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर मुकाबला रोचक
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर मुकाबला रोचक बना दिया है। बुंदेलखंड के निवाड़ी से आने वाले महेश केवट अन्य पिछड़ा वर्ग की केवट समाज से हैं और लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। सोमवार को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। महेश केवट संघ की पृष्टभूमि से भी आते हैं। कुछ समय पहले ही 24 अप्रैल को राज्य सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं भाजपा ने पहले दो सीटों के लिए रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग को प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया गया है।

क्या कहता है चुनावी गणित?
विधानसभा में वर्तमान में 228 सदस्य मतदान के पात्र हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोटों की आवश्यकता है। भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 63  विधायक हैं। दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को निर्वाचित कराने के बाद भाजपा के पास लगभग 48 वोट बचेंगे। ऐसे में तीसरी सीट जीतने के लिए उसे अतिरिक्त 10 वोटों की जरूरत होगी। यही वजह है कि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग की आशंका और भाजपा की संभावित रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।


18 जून को होंगे चुनाव
गौरतलब है कि राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। यह चुनाव अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक समेत 10 राज्यों की कुल 24 सीटों पर आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन कर्नाटक विधान परिषद के लिए भी मतदान होना प्रस्तावित है। राज्यसभा चुनावों को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब अन्य दलों की ओर से भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed