फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and opposition clash over Amul entry in Karnataka Congress alleges conspiracy to sell Amul

Amul-Nandini: कर्नाटक में अमूल के प्रवेश पर भाजपा और विपक्ष में घमासान, कांग्रेस ने बताया साजिश

Sun, 09 Apr 2023 12:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 12:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। बोम्मई ने कहा, नंदिनी एक राष्ट्रीय ब्रांड है। यह कर्नाटक तक ही सीमित नहीं है। हमने अन्य राज्यों में भी नंदिनी को एक ब्रांड के रूप में लोकप्रिय बनाया है।

विज्ञापन
BJP and opposition clash over Amul entry in Karnataka Congress alleges conspiracy to sell Amul
अमूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में अमूल के प्रवेश के बाद कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड नंदिनी को खतरे को लेकर शनिवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस व जनता दल (सेक्युलर) के बीच राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार नंदिनी को खत्म करने पर उतारू है। वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है।

विज्ञापन


बोम्मई ने कहा, नंदिनी एक राष्ट्रीय ब्रांड है। यह कर्नाटक तक ही सीमित नहीं है। हमने अन्य राज्यों में भी नंदिनी को एक ब्रांड के रूप में लोकप्रिय बनाया है। अमूल से डरने की कोई जरूरत नहीं है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि पहले से ही 16 से 18 निजी कंपनियां कर्नाटक में अपने डेयरी उत्पाद बेच रही हैं, लेकिन कांग्रेस ने नंदिनी को कभी याद नहीं किया जब ये ब्रांड राज्य में आए।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में, कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा नंदिनी को बेचने की कोशिश कर रही है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन को गुजरात की अमूल को बेचने की भाजपा की साजिश अब साफ हो गई है। जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी सिलसिलेवार ट्वीट कर इस मुद्दे पर राज्य सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed