फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and Jana sena will fight together in Telangana Assembly polls

Telangana: भाजपा और जनसेना मिलकर लड़ेंगी चुनाव, पवन कल्याण बोले- हम लोकसभा में भी पीएम मोदी के साथ

Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
सार

भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने रविवार को कहा कि भाजपा पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना के साथ एक साथ चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियां तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का जल्द ही एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP and Jana sena will fight together in Telangana Assembly polls
Telangana Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

तेलंगाना में इसी महीने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गईं हैं। इस बीच भाजपा सासंद ने बड़ा एलान किया है। उनका कहना है कि तेलंगाना विधानसभा चुनावों में भाजपा और जनसेना दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। 

विज्ञापन

भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने रविवार को कहा कि भाजपा पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना के साथ एक साथ चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियां तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का जल्द ही एलान किया जाएगा। बता दें, भाजपा सांसद लक्ष्मण और प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने शनिवार को पवन कल्याण और जन सेना नेता नादेंडला मनोहर से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन

लक्ष्मण ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का लक्ष्य है कि नरेंद्र मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनें। कल्याण ने साफ किया है कि उनकी पार्टी जनसेना लोकसभा चुनावों में भी भाजपा के साथ है। बता दें, एक दिन पहले जन सेना ने एक विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति में कल्याण ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा की 32 सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रही है। वहीं, जन सेना ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी के साथ जाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed