फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and former Indian Army soldiers took out a Candal march demanding justice for Lance Naik M Prabhu

Tamil Nadu: सेना के जवान की हत्या के विरोध में BJP और पूर्व सैनिकों ने निकाला कैडल मार्च, सौंपा ज्ञापन

Wed, 22 Feb 2023 01:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 01:05 AM IST
सार

प्रभु के परिवार को पार्टी की ओर से 10 लाख रुपये की राहत देने की घोषणा करने वाले भाजपा के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि पार्टी सैनिक के दो बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करेगी।

विज्ञापन
BJP and former Indian Army soldiers took out a Candal march demanding justice for Lance Naik M Prabhu
लांस नायक एम प्रभु (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

लांस नायक एम प्रभु की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर कैडल मार्च निकाला। सरकार के खिलाफ भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय सशस्त्र जवान के पूर्व सैनिकों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा हैं।  
विज्ञापन


प्रभु के परिवार को पार्टी की ओर से 10 लाख रुपये की राहत देने की घोषणा करने वाले भाजपा के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि पार्टी सैनिक के दो बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करेगी। अन्नामलाई ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने राज्य सरकार से प्रभु के परिवार को मुआवजे के तौर पर पांच करोड़ रुपये, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और सीएम से सार्वजनिक माफी की मांग की है। अन्नामलाई ने संवाददाताओं से बात करते हुए डीएमके के पदाधिकारी चिन्नास्वामी और उनके सहयोगियों द्वारा 29 वर्षीय प्रभु की हत्या पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए। साथ ही दावा किया भाजपा के द्धारा सरकार पर दवाब बनाने के बाद पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, डीएमके पदाधिकारी चिन्नास्वामी और अन्य ने आठ फरवरी को लांस नायक एम प्रभु (29) पर घात लगाकर हमला किया और बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्रभु को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 15 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभु और उनके भाई प्रभाकरन का पोचमपल्ली के वेलमपट्टी में चिन्नास्वामी के साथ पानी की टंकी पर कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ। चिन्नास्वामी पर प्रभु और उनके भाई पर हमले का आरोप है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रभाकरन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभु, जो सैन्य पुलिस के साथ श्रीनगर में तैनात थे, छुट्टी पर अपने पैतृक वेल्लमपट्टी गांव आए हुए थे और 10 फरवरी को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed