फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and Eknath Shinde led Shiv Sena will jointly contest 288 seats win 200 in Maha polls Bawankule

Maharashtra: बावनकुले बोले- मिलकर चुनाव लड़ेंगे BJP और शिंदे की शिवसेना, सीट बंटवारे पर अभी कोई फैसला नहीं

Sat, 18 Mar 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 11:02 PM IST
सार

बावनकुले ने कहा, भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में 48 लोकसभा सीटों और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। महाराष्ट्र में अक्तूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
BJP and Eknath Shinde led Shiv Sena will jointly contest 288 seats win 200 in Maha polls Bawankule
Maharashtra BJP Chief Chandrashekhar Bawankule - फोटो : ANI (File)

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों और 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर अब तक कोई औपचारिक  फैसला नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन


बावनकुले ने कहा, भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में 48 लोकसभा सीटों और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच समन्वय में 200 सीटें जीतने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने हाल ही में शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे पार्टी का तीर-कमान चुनाव चिह्न आवंटित किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा 240 सीटों पर और शिवसेना 48 सीटों (288 में से) पर चुनाव लड़ेगी, बावनकुले ने कहा, इसके संबंध में एक बैठक हुई थी और भविष्य में बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Maharashtra: आदित्य ठाकरे का दावा- मुंबई में हुआ 260 करोड़ का स्ट्रीट फर्नीचर घोटाला, सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, एक क्लिप को तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया गया। भाजपा-शिवसेना गठबंधन 288 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और 200 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। अब तक कोई (सीट बंटवारे) फॉर्मूला तय नहीं किया गया है। केंद्रीय और राज्य नेतृत्व इस पर फैसला करेगा।


इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम महा विकास अघाड़ी के बीच होगा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के अस्तित्व पर सवालिया निशान होगा।

मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि उन्हें लगता है कि भाजपा अपने चुनाव चिह्न पर सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी क्योंकि उन्होंने विश्वास है कि शिंदे समूह का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed