{"_id":"5be87e7dbdec2269b345a19e","slug":"bjp-and-congress-fighting-against-rebelion-and-damage-control-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में बागियों से जूझ रही भाजपा और कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुटीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश में बागियों से जूझ रही भाजपा और कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुटीं
राजेश चतुर्वेदी
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस को अपने अपने बागियों को मनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। दोनों पार्टियों को नुकसान रोकने के लिए बड़े नेताओं को समझाने बुझाने के काम में लगाना पड़ा है।
राज्य की करीब तीन दर्जन सीटें ऐसी हैं, जहां बागी उम्मीदवार नतीजों को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। खास बात यह है कि चुनाव मैदान में बागियों की मौजूदगी ने भाजपा और कांग्रेस, दोनों की ही चिंताएं बढ़ाई है। लिहाजा भाजपा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से लेकर तमाम नेता बतौर निर्दलीय नामांकन फार्म जमा करने वालों को समझाने में जुटे हैं।
जबकि कांग्रेस में यही काम वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के जिम्मे है। ये नेता अपने अपने इलाकों में समर्थकों को नाम वापसी के लिए तैयार करने में जुटे हैं। प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को एक चरण में चुनाव होना है। 14 नवंबर नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तारीख है। राजनीतिक दल इसके पहले ही अपने बागियों को राजी कर लेना चाहते हैं।