फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP alleges Rs 9 lakh-crore scam in Odisha's mining sector, demands CBI probe

Odisha: भाजपा नेता ने लगाया खनन क्षेत्र में 9 लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप; सीबीआई जांच की मांग की

Wed, 10 Jan 2024 09:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 10 Jan 2024 09:13 PM IST
सार

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा के इन आरोप को बीजद के वरिष्ठ नेता और विधायक बद्रीनारायण पात्रा ने खारिज किया है। केनोझार जिले से आने वाले पूर्व मंत्री पात्रा ने कहा कि भाजपा नेता लोगों को गुमराह करने  के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
BJP alleges Rs 9 lakh-crore scam in Odisha's mining sector, demands CBI probe
भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने ओडिशा में 2000-2014 के बीच खनन क्षेत्र में लगभग 9 लाख करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं को लेकर बीजद सरकार को घेरा है। बुधवार को विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने एक प्रेस कांफ्रेस में सीएम नवीन पटनायक पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि इस समयावधि में जो खनन अनियमितताओं की गईं उनका कुल मूल्य 8,97,443 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की।

विज्ञापन


 नवीन पटनायक पर भी लगाए आरोप
ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने कहा कि ऐसा संदेह है कि खनन में जो भ्रष्टाचार किया गया उसकी जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को थी। इसके अलावा,ये उनकी देखरेख में किया गया। भाजपा नेता ने मांग करते हुए कहा कि कथित घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश देना उचित होगा। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ओडिशा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनियमितताओं को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में प्रधानमंत्री से भी बात की है। प्रधानमंत्री ने इस तरह की अनियमितताओं पर आश्चर्य व्यक्त किया।
विज्ञापन


शाह आयोग की सिफारिशें की जाएं लागू
मिश्रा ने दावा किया कि 192 पट्टे वाली खदानों में से 176 वन क्षेत्रों में हैं, जिनमें से 98 वन और पर्यावरण मंजूरी के बिना चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 98 पट्टे वाली खदानों में से 47 बिना वन मंजूरी के चल रही हैं, जबकि लगभग 55 खदानें राज्य के विभिन्न हिस्सों में नदियों, नालों, वनस्पतियों और जीवों और आदिवासी आबादी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा के खनन क्षेत्र में अनियमितताओं से बचने के लिए शाह आयोग द्वारा की गई सिफारिशों को भी लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजद ने किया आरोपों को खारिज
वहीं, ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा के इन आरोप को बीजद के वरिष्ठ नेता और विधायक बद्रीनारायण पात्रा ने खारिज किया है। केनोझार जिले से आने वाले पूर्व मंत्री पात्रा ने कहा कि भाजपा नेता लोगों को गुमराह करने  के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। इसके अलावा आगामी चुनाव से पहले लाभ हासिल करने के लिए भी इस तरह के बयान देना विपक्ष की आदत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed