फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   master stroke plan of Congress BJP alerted will make new strategy for Lok Sabha Election 2019

कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक से भाजपा सतर्क, लोकसभा चुनाव के लिए बनाएगी नई रणनीति

Thu, 24 Jan 2019 05:29 AM IST
kapil kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: kapil kumar Updated Thu, 24 Jan 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
master stroke plan of Congress BJP alerted will make new strategy for Lok Sabha Election 2019

सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस के दूर रहने और इससे आगामी लोकसभा चुनाव के त्रिकोणीय होने से अब तक खुश भाजपा सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी के प्रवेश से सतर्क हो गई है। कांग्रेस के प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की अहम जिम्मेदारी देने के बाद अब पार्टी नई रणनीति बनाने पर मजबूर होगी। पार्टी को आशंका है कि प्रियंका के कारण उसके सामने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगड़ों को साधे रखने की चुनौती हो सकती है। प्रियंका सक्रिय राजनीति की कसौटी पर अब तक कसी नहीं गई हैं। ऐसे में रणनीतिकारों की अब प्रियंका की अगले कदम पर भी निगाह है।

विज्ञापन


यूपी चुनाव की रणनीति बनाने से जुड़े एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री के मुताबिक यह बड़ा फैसला है। पूर्वी यूपी में बीते लोकसभा चुनाव में करीब-करीब सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था। अब जमीनी स्तर पर पड़ने वाले असर का आकलन करना होगा। देखना होगा कि यह फैसला सपा-बसपा के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। पार्टी को आशंका है कि प्रियंका के जरिए कांग्रेस अगड़ी जातियों के अलावा किसान वर्ग में पैठ बनाना चाहेगी। सक्रिय राजनीति में आते ही प्रियंका के तुलना उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की जाने लगी है।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार किसानों के लिए कई अहम घोषणा करेगी। सामान्य जाति के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण देने की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया है। ऐसे में कृषि क्षेत्र में राहत की घोषणाओं से पार्टी कांग्रेस की रणनीति को फेल करने की तैयारी में है। पार्टी राहुल की तरह प्रियंका के खिलाफ भी इनके ब्राह्मण न होने का अघोषित अभियान शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ही परिवार

कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है, जबकि भाजपा के लिए पार्टी परिवार है। भाजपा में फैसले इस आधार पर नहीं किए जाते कि एक व्यक्ति या परिवार क्या सोचता है। भाजपा की रगों में लोकतांत्रिक मूल्य दौड़ते हैं।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed