फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP accuses Delhi Mayor Mahesh Kumar Khinchi, writes a letter to the Governor demanding an inquiry

Delhi BJP: दिल्ली के मेयर महेश कुमार खिंची पर भाजपा का आरोप, उपराज्यपाल को पत्र लिखकर जांच की मांग

Fri, 03 Jan 2025 05:22 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 03 Jan 2025 05:22 PM IST
सार

भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया है कि मेयर महेश कुमार खिंची का नाम मतदाता सूची में दो अलग-अलग नाम की महिलाओं के साथ पति के रूप में दर्ज है। ऐसे में यह जांच की जानी चाहिए कि महेश कुमार खिंची की कितनी पत्नियां हैं? प्रवीण शंकर कपूर ने इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
BJP accuses Delhi Mayor Mahesh Kumar Khinchi, writes a letter to the Governor demanding an inquiry
दिल्ली के मेयर पर भाजपा का बड़ा आरोप - फोटो : X / @praveenskapoor / @AAPMaheshkhichi

विस्तार

दिल्ली नगर निगम के मेयर और शहर के प्रथम नागरिक महेश कुमार खिंची की कितनी पत्नियां हैं? भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया है कि मेयर महेश कुमार खिंची का नाम मतदाता सूची में दो अलग-अलग नाम की महिलाओं के साथ पति के रूप में दर्ज है। ऐसे में यह जांच की जानी चाहिए कि महेश कुमार खिंची की कितनी पत्नियां हैं? प्रवीण शंकर कपूर ने इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। इसके पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की पत्नी के पास दो-दो मतदाता पहचान पत्र होने का मामला सामने आया था। यह विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता का नाम भी विवादों में आ गया। 
विज्ञापन


उपराज्यपाल को लिखे पत्र में क्या आरोप?   
भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने अपने पत्र में यह आरोप लगाया है कि दिल्ली के प्रथम नागरिक महापौर महेश कुमार खिंची करोल बाग विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में दर्ज हैं। इसी सूची में उनके साथ दो महिलाओं को उनकी पत्नी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। महापौर के ठीक बाद उनकी पत्नी निधि (सीरियल नंबर 281 पर ईपीआईसी नंबर RJNI365741) के साथ सूचीबद्ध हैं। 
विज्ञापन


लेकिन असली समस्या तब सामने आती है जब इसी सूची में मतदाता नंबर 285 पर एक और महिला ममता (ईपीआईसी नंबर 15915026) का नाम सामने आता है। उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और इस महिला के नाम के साथ भी पति के रूप में महापौर महेश कुमार खिंची का नाम पंजीकृत है। भाजपा नेता ने कहा है कि इस मामले में क्या गड़बड़ी की गई है, इसकी बारीकी से जांच की जानी चाहिए। कपूर ने इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना से अनुरोध किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, यह पूरा विवाद फर्जी मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकृत होने को लेकर है। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने गैर कानूनी तरीके से ऐसे लोगों को मतदाता बना रखा है जो वैध नहीं हैं। भारी संख्या में मतदाता ऐसे हैं जो अपने दिए गए पते पर नहीं रहते हैं। लेकिन वे मतदान की तारीख को अचानक दिल्ली आते हैं और अपना वोट डालकर चले जाते हैं। भाजपा ने एक मुहिम चलाकर ऐसे मतदाताओं की जांच करने की कोशिश की तो पता चला कि एक ही पते पर भारी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। 


विवादों में संजय सिंह के बाद महेश कुमार खिंची
इसी क्रम में भाजपा ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के वोट बनवाने के लिए परेशान हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा पूर्वांचलियों के वोट कटवाने की कोशिश कर रही है। अब इस प्रकरण में संजय सिंह और महेश कुमार खिंची का नाम भी दर्ज हो गया है। बता दें कि एक ही व्यक्ति का दो जगहों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज होना एक अपराध है। इसके लिए नियमों के अनुसार एक साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed