फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP-AAP: Who will be the face of BJP in front of AAP candidates?

BJP-AAP: आप उम्मीदवारों के सामने कौन होंगे भाजपा के चेहरे? केजरीवाल के लिए कितनी कठिन होगी ये लड़ाई

Tue, 27 Feb 2024 07:59 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:59 PM IST
सार

आज घोषित चार लोकसभा सीटों में से आप ने तीन सीटों पर मौदूदा विधायकों को ही दोबारा मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी को इसका लाभ यह मिल सकता है कि विधायक अपने कामकाज को आधार बनाकर लोगों से वोट मांग सकते हैं। लेकिन भाजपा जिस तरह चेहरों को बदलकर चुनावी समीकरणों को बदलती रही है, ऐसे में पुराने चेहरों पर दांव खेलना आम आदमी पार्टी के लिए घाटे का सौदा भी हो सकता है...

विज्ञापन
BJP-AAP: Who will be the face of BJP in front of AAP candidates?
BJP-AAP - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने ही विधायकों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। उसने आज घोषित चार लोकसभा सीटों में से तीन पर मौजूदा विधायकों को ही दोबारा मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी को इसका लाभ यह मिल सकता है कि विधायक अपने कामकाज को आधार बनाकर लोगों से वोट मांग सकते हैं। लेकिन भाजपा जिस तरह चेहरों को बदलकर चुनावी समीकरणों को बदलती रही है, ऐसे में पुराने चेहरों पर दांव खेलना आम आदमी पार्टी के लिए घाटे का सौदा भी हो सकता है।

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट

आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित सभी सीटों पर भाजपा के दिग्गज चेहरे मैदान में रहे हैं। पूर्वी दिल्ली से वर्तमान भाजपा सांसद क्रिकेटर गौतम गंभीर अपनी लोकप्रियता के बूते ही किसी भी दल को जीत या हार दिलाने की स्थिति में हैं। यदि भाजपा एक बार फिर गौतम गंभीर पर भरोसा जताती है, तो आम आदमी पार्टी के लिए इस सीट पर लड़ाई कठिन हो सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार कुलदीप कुमार के लिए चुनौती काफी कठिन हो सकती है।

विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा नेता प्रवेश वर्मा वर्तमान सांसद हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा जाट समुदाय के मतदाताओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी उन्हें बहुत करीबी माना जाता है। चर्चा है कि भाजपा प्रवेश वर्मा को दोबारा इसी सीट पर उतार सकती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महाबल मिश्रा के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, महाबल मिश्रा स्वयं इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट पर भाजपा के जगदीश मुखी को हराया था। पूर्वांचल समुदाय के बीच एक लोकप्रिय चेहरा होने के कारण भी वे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।      

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी वर्तमान सांसद हैं। 2014 में भी उन्होंने ही इस सीट पर जीत हासिल किया था। भाजपा सूत्रों का मानना है कि अपने क्षेत्र के लोगों पर जबरदस्त पकड़ रखने वाले रमेश बिधूड़ी को पार्टी एक बार फिर मैदान में उतार सकती है। यदि ऐसा होता है तो आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सहीराम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। सहीराम भी अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रय हैं और विशेषकर ग्रामीण इलाकों में उनकी बहुत साख है जिसका लाभ आम आदमी पार्टी को मिल सकता है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट

नई दिल्ली लोकसभा सीट को राजधानी के लिहाज से काफी प्रतिष्ठित सीट माना जाता है। यहां से दिल्ली के बड़े चेहरे अपनी किस्मत आजमाते रहे हैं। इन चेहरों में भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, बलराज मधोक, सुचेता कृपलानी, शत्रुघ्न सिन्हा और राजेश खन्ना जैसे लोग शामिल हैं। इस समय केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी इस सीट से सांसद हैं। पूरी तरह शहरी मतदाताओं वाली इस सीट पर भाजपा पर भाजपा को बढ़त रहती है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने भी यहां से कई बार जीत हासिल की है।

इस चुनाव में भाजपा यहां से किसे उम्मीदवार बनाएगी, इस पर स्थिति साफ नहीं है। पिछली बार भी मीनाक्षी लेखी को बिल्कुल अंतिम क्षणों में ही टिकट मिल पाया था। वे दो बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, ऐसे में पार्टी किसी नए चेहरे पर भी दांव खेल सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक सोमनाथ भारती को यहां से मैदान में उतारा है। क्षेत्र में उनकी स्थिति विवादित रही है। ऐसे में इस सीट पर भाजपा-आप के बीच कठिन लड़ाई देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed