फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD plans to propagate Naveenism to counter oppn BJP in Odisha

Odisha: भाजपा को टक्कर देने के लिए बीजद का गुप्त प्लान, कहा- 'नवीनवाद' के तहत काम करेंगे

Sun, 16 Oct 2022 12:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Oct 2022 12:58 PM IST
सार

सत्तारूढ़ दल बीजू जनता दल मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के 76वें जन्मदिन के मौके पर नवीनवाद अभियान शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन
BJD plans to propagate Naveenism to counter oppn BJP in Odisha
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के बाद से ओडिशा की सियासत गरमा गई है। जिसके बाद से सत्तारूढ़ दल बीजू जनता दल(बीजद) विपक्ष को टक्कर देने के लिए गुप्त योजना पर काम करने जा रही है। दरअसल,  पार्टी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के 76वें जन्मदिन के मौके पर नवीनवाद अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके तहत कड़ी मेहनत, शांति और समर्पण का संदेश फैलाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताने की कोशिश की जाएगी। बीजद के महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास ने बताया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी विपक्षी खेमों के साथ जुबानी जंग में समय बर्बाद नहीं करती, बल्कि वे काम के जरिए हर चीज का जवाब देते हैं।

विज्ञापन


बीजद के महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास ने बताया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी विपक्षी खेमों के साथ जुबानी जंग में समय बर्बाद नहीं करती, बल्कि वे काम के जरिए हर चीज का जवाब देते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने हाल ही में ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी को भ्रष्ट बताया था। नड्डा ने हाल में राज्य के दौरे के दौरान राज्य सरकार पर कथित तौर पर हत्या के मामलों में शामिल मंत्रियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


हम किसी दल से नहीं डरते, हम शांति से काम करते हैं: बीजेडी
उन्होंने कहा नवीनवाद सहिष्णुता, शांति से काम करने और समर्पण के बारे में है। हम भाजपा या अन्य किसी दल से नहीं डरते। बीजद कम बोलने व अधिक काम करने में विश्वास रखती है। वह विपक्षी दलों के नेताओं के साथ जुबानी जंग में नहीं उलझती।  वहीं जाजपुर से विधायक दास ने कहा पार्टी ने पटनायक के 76वें जन्मदिन यानी 16 अक्टूबर से राज्य में ‘नवीनवाद’ का प्रचार करने का फैसला किया है। वह 25 साल से राजनीति में हैं और 2000 से मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं। पिछले दो दशक में उन्होंने शासन को अपना एक  ‘मॉडल बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को प्रतिक्रिया देने से बचने के लिए कहा गया
बीजद के उपाध्यक्ष एवं विधायक देवी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को दो अरॉक्तूबर से महीने भर की ‘पदयात्रा’ शुरू करने से पहले विपक्ष द्वारा की किसी भी उकसाने वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से बचने को कहा गया है।


मिश्रा ने कहा कि बीजद के जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को भी नवीनवाद के बारे में बताया गया। उन्हें विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने और मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए कहा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed