{"_id":"5d10cd4f8ebc3e09cf22f537","slug":"bjd-mla-saroj-kumar-meher-arrested-for-giving-punishment-to-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर से उठक-बैठक करवाने वाले बीजद विधायक सरोज कुमार मेहर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंजीनियर से उठक-बैठक करवाने वाले बीजद विधायक सरोज कुमार मेहर गिरफ्तार
Mon, 24 Jun 2019 06:47 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
सरोज कुमार मेहर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर से उठक-बैठक करवाने के आरोप में बीजू जनता दल (बीजद) विधायक गिरफ्तार किए गए हैं। ओडिशा पुलिस ने नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर को आदिवासी समुदाय के एक जूनियर इंजीनियर को सरेआम उठक-बैठक करने के लिए गिरफ्तार किया है। यह घटना तब सामने आई जब इसका एक कथित वीडियो इसी महीने की शुरुआत में वायरल हो गया था, जिसमें विधायक पीडब्ल्यूडी अभियंता से सरेआम उठक-बैठक करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
घटना पांच जून को पटनागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई थी। इससे पूरे राज्य में आक्रोश फैलने के बाद बोलांगीर के कलेक्टर अरिंदम दकुआ ने आरोपों की पुष्टि के लिए उप-कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटिया सड़क निर्माण कार्य के चलते पटनागढ़ विधायक ने जयकांत साबर को सरेआम सजा दी और प्रभारी इंजीनियर को उन्हें थप्पड़ मारने को भी कहा।
विज्ञापन
इससे चलते पुलिस ने विधायक को नुआपाड़ा के एक होटल से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें बोलांगीर लेकर आए। पुलिस ने बताया कि मेहर को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा। विधायक ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी और तर्क दिया कि उन्हें लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए इंजीनियर से उठक-बैठक करवानी पड़ी।
विज्ञापन