फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD leader VK Pandian On Sambit Patra's upvaas to seek forgiveness from Mahaprabhu Jagannath

BJD: 'बहुत गर्मी है, उन्हें सही से खाना चाहिए', बीजद नेता की पात्रा को चुनाव से पहले बेहोश न होने की नसीहत

Tue, 21 May 2024 01:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 21 May 2024 01:50 PM IST
सार

बीजद नेता वीके पांडियन ने कहा कि ओडिशा के लोग चुनाव में धर्म या महाप्रभु जगन्नाथ को लाना पसंद नहीं करते। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने 2019 के पंचायत चुनावों में भी ऐसा ही किया। वे हमेशा कुछ न कुछ धर्म और भगवान जगन्नाथ से जोड़ देते हैं।

विज्ञापन
BJD leader VK Pandian On Sambit Patra's upvaas to seek forgiveness from Mahaprabhu Jagannath
बीजद नेता वीके पांडियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संबित पात्रा इन दिनों अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री मोदी का भक्त बताया था। हालांकि, वह सफाई भी दे चुके हैं। फिर भी विवाद बढ़ता जा रहा है। इस टिप्पणी को लेकर विपक्ष ने भाजपा और संबित पात्रा को घेरना शुरू कर दिया। 5टी अध्यक्ष और बीजद नेता वीके पांडियन ने कहा कि हमें अपने भगवान को राजनीति से बाहर रखना चाहिए। वहीं पात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत गर्मी और धूल है उन्हें अपना ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ उड़िया अस्मिता के प्रतीक
पांडियन ने कहा, 'भाजपा उड़िया अस्मिता की बात कर रही है और भगवान जगन्नाथ उड़िया अस्मिता के प्रतीक हैं। सीएम नवीन पटनायक ने हमेशा महसूस किया है कि हमें अपने भगवान को राजनीति से बाहर रखना चाहिए। वे अमर हैं और हम नश्वर हैं, हमें दोनों को क्यों मिलाना चाहिए? जब ऐसा विवादित बयान दिया गया तो उन्हें बहुत दुख हुआ। वह (नवीन पटनायक) वास्तव में इस बात से परेशान हैं कि भगवान जगन्नाथ को इस चुनाव में लाया गया है।'
विज्ञापन


ओडिशा के लोग चुनाव में महाप्रभु को लाना पसंद नहीं करते
उन्होंने आगे कहा, 'ओडिशा के लोग चुनाव में धर्म या महाप्रभु जगन्नाथ को लाना पसंद नहीं करते। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने 2019 के पंचायत चुनावों में भी ऐसा ही किया। वे हमेशा कुछ न कुछ धर्म और भगवान जगन्नाथ से जोड़ देते हैं। भाजपा कुछ न कुछ पता लगाकर बीजद और नवीन पटनायक को चुनावी टक्कर देने की कोशिश कर रही है। यह एक राजनीतिक रणनीति है जिसे वे करने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत अधिक गर्मी और धूल
उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से माफी मांगने के लिए संबित पात्रा के उपवास रखने पर कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें ध्यान रखना चाहिए। यहां बहुत अधिक गर्मी और धूल है। उन्हें ठीक से खाना चाहिए और ध्यान रखना चाहिए। चुनाव से तीन दिन पहले उन्हें बेहोश नहीं होना चाहिए। वह डॉक्टर हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि क्या करना है।'

बीजद कभी भी धर्म पर...
यह पूछे जाने पर कि क्या बीजद इस मुद्दे को आगे बढ़ाएगी उन्होंने कहा, 'भगवान जगन्नाथ पर दिए विवादित बयान को कभी नहीं बढ़ाया जा सकता और भगवान जगन्नाथ को हमेशा हर चीज से ऊपर होना चाहिए। बीजद कभी भी धर्म पर राजनीति करने में विश्वास नहीं करती है, खासकर भगवान जगन्नाथ पर।'

यह है मामला
पुरी से उम्मीदवार संबित पात्रा ने कहा था कि ओडिशा के सबसे प्रतिष्ठित देवता भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। इसके बाद उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। जिसपर लोगों ने काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने और नेताओं ने कहा कि उनके इस बयान से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वहीं विपक्ष के घेराव के बाद अब संबित पात्रा सफाई देते घूम रहे हैं। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि हम सभी की जुबान कभी-कभी फिसल जाती है, वही मेरे साथ हुआ।


संबित पात्रा को देनी पड़ी सफाई, मांगी माफी
संबित पात्रा ने माफी मांगते हुए कहा था कि उनका आशय यह था कि प्रधानमंत्री भगवान जगन्नाथ के कट्टर 'भक्त' हैं। उन्होंने नवीन पटनायक के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'आज पुरी में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट दी। हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी भगवान जगन्नाथ के प्रबल 'भक्त' हैं। लेकिन एक बाइट के दौरान गलती से, मैंने ठीक इसका विपरीत बोल दिया। मुझे पता है कि आप भी इसे जानते और समझते हैं। सर किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं। हम सभी की जुबान कभी-कभी फिसल जाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed