{"_id":"6426b6c50614118439031f48","slug":"bjd-announces-name-of-dipali-das-as-party-candidate-for-by-electionto-jharsuguda-assembly-constituency-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharsuguda Bypoll: दिवंगत मंत्री नब किशोर दास की बेटी दीपाली होंगी बीजद की उम्मीदवार, जानें उनके बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharsuguda Bypoll: दिवंगत मंत्री नब किशोर दास की बेटी दीपाली होंगी बीजद की उम्मीदवार, जानें उनके बारे में
Fri, 31 Mar 2023 04:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 31 Mar 2023 04:21 PM IST
सार
बीजू जनता दल (BJD) ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की बेटी दीपाली दास के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
दीपाली दास और सीएम नवीन पटनायक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग द्वारा ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान होने के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजद ने वहां से अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। बीजद ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की बेटी दीपाली दास को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की इसी साल जनवरी में एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के निधन से रिक्त हुई झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा बीते बुधवार को चुनाव आयोग ने की थी। चुनाव आयोग ने झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के साथ ही पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश की छानबे और स्वार विधानसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। इन सीटों पर 10 मई को चुनाव होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीजू जनता दल (BJD) ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की बेटी दीपाली दास के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
जानें कौन हैं दीपाली दास
गौरतलब है कि ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास वहां से सबसे धनी मंत्रियों में गिने जाते थे। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। मंत्री की बेटी अक्सर उनके साथ राजनीतिक मंचो पर दिखती थी। बीते साल अक्टूबर 2022 में नब किशोर दास ने अपनी बेटी दीपाली दास को झारसुगुड़ा के नेता के रूप में घोषित भी किया था।