{"_id":"5d15f3c58ebc3e3cf6223b5d","slug":"bjd-and-bjp-candidates-elected-to-the-rajya-sabha-from-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा से चुने गए राज्यसभा सदस्य, बीजद के दो और भाजपा का एक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा से चुने गए राज्यसभा सदस्य, बीजद के दो और भाजपा का एक
Fri, 28 Jun 2019 04:32 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 28 Jun 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
बीजू जनता दल के राज्यसभा उम्मीदवार अमर पटनायक और शस्मित पात्रा समेत बीजद समर्थित भाजपा उम्मीदवार अश्विनी बैष्णब तीनों को ओडिशा से राज्यसभा सदस्य चुना गया है। बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. अमर पटनायक और डॉ. शस्मित पात्रा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया था। तभी बीजद ने एलान किया था कि वो ओडिशा से भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी बैष्णब का भी समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
Biju Janata Dal's Rajya Sabha candidates Amar Patnaik and Sasmit Patra as well as BJD-backed BJP candidate Ashwini Baishnab have been elected to the Rajya Sabha from Odisha.
— ANI (@ANI) June 28, 2019विज्ञापन
बता दें कि ओडिशा से ही राज्यसभा सदस्य प्रताप केशरी देब के विधानसभा सदस्य चुने जाने और सौम्य रंजन पटनायक के इस्तीफे की वजह से ये सीटें खाली हुई थीं। इससे पहले चुनाव आयोग ने ओडिशा समेत बिहार और गुजरात की राज्यसभा की छह खाली सीटों के लिए उप-चुनाव की तारीख का एलान किया था। ओडिशा के अन्य बाकी सभी सीटों पर 5 जुलाई को मतदान होगा। बता दें कि उम्मीदवारों के नाम वापसी की आज अंतिम तिथि है और पांच जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद शाम पांच बजे मतगणना होगी।
विज्ञापन