{"_id":"646a2c97d6616669de0cd454","slug":"bishop-comes-under-fire-for-saying-political-martyrs-are-those-who-died-getting-into-unnecessary-fights-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'राजनीतिक शहीदों' पर टिप्पणी कर फिर चर्चा में आए पामप्लानी; LDF ने खोला मोर्चा तो भाजपा ने किया बचाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'राजनीतिक शहीदों' पर टिप्पणी कर फिर चर्चा में आए पामप्लानी; LDF ने खोला मोर्चा तो भाजपा ने किया बचाव
Sun, 21 May 2023 08:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 21 May 2023 08:07 PM IST
सार
थालास्सेरी में रोमन कैथोलिक चर्च के आर्कबिशप जोसेफ पामप्लानी ने कहा कि कुछ राजनीतिक शहीद वे होते हैं जिन्हें किसी के साथ अनावश्यक झगड़े में गोली मार दी जाती है।
विज्ञापन
थालास्सेरी में रोमन कैथोलिक चर्च के आर्कबिशप जोसेफ पामप्लानी
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी केरल के थालास्सेरी में रोमन कैथोलिक चर्च के आर्कबिशप जोसेफ पामप्लानी एक बार फिर अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। किसानों से रबर खरीदने के बदले में भाजपा को सहयोग देने की बात कहने वाले पामप्लानी ने इस बार राजनीतिक शहीदों को लेकर बयानबाजी की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक शहीद वे होते हैं जो 'अनावश्यक झगड़ों' में पड़कर मार दिए जाते हैं। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है।
विज्ञापन
यीशु के 12 दूतों की शहादत अलग
शनिवार को केरल कैथोलिक यूथ मूवमेंट (केसीवाईएम) ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें थालास्सेरी के आर्कबिशप मार जोसेफ पामप्लानी भी शामिल हुए थे। जहां बोलते हुए आर्कबिशप ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि यीशु के 12 दूतों की शहादत राजनीतिक शहीदों से अलग थी। अपने संबोधन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यीशु के दूतों की शहादत राजनीतिक शहीदों की तरह नहीं है। कुछ राजनीतिक शहीद वे होते हैं जिन्हें किसी के साथ अनावश्यक झगड़े में गोली मार दी जाती है या कुछ वे हैं जो कुछ विरोधों के बाद पुलिस से भागते समय मारे गए। वहीं, यीशु के 12 दूत ऐसे शहीद हैं जिन्होंने सच्चाई और दुनिया की भलाई के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
विज्ञापन
एलडीएफ ने खोला आर्कबिशप के खिलाफ मोर्चा
उनके इस बयान का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। जिसके बाद एलडीएफ के संयोजक ईपी जयराजन और वरिष्ठ वामपंथी नेता पी जयराजन सहित वरिष्ठ वामपंथी नेताओं ने इस पर विरोध जताया है। आलोचना करते हुए पी जयराजन ने पामप्लानी से पूछा कि क्या गांधीजी की हत्या किसी के साथ 'अनावश्यक लड़ाई' में शामिल होने के बाद हुई थी। ईपी जयराजन ने कहा कि वह शहीदों का अपमान कैसे कर सकते हैं? जब सांप्रदायिक या फासीवादी ताकतों ने उनकी हत्या कर दी तो उन्हें शहीद कहा जाता है। एलडीएफ के संयोजक ने यह भी कहा कि समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के खिलाफ ऐसी आधारहीन टिप्पणियां' स्वीकार नहीं की जा सकतीं।
विज्ञापन
समर्थन में उतरी भाजपा
इस बीच, भाजपा बिशप के समर्थन में उतर आई है। केरल भाजपा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि वरिष्ठ आर्कबिशप पर हमला अलोकतांत्रिक है। सीपीआई (एम) उन लोगों को शहीद बनाती है जो दूसरों के साथ अनावश्यक झगड़े में पड़ जाते हैं। बिशप ने सीपीआई (एम) को बेनकाब कर दिया। राजनीतिक हिंसा केवल उन जगहों पर होती है जहां वाम दल मजबूत होता है। वे ही हैं जो शहीदों की मौत का जश्न मनाते हैं।