फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   birthday celebration of M Karunanidhi Opposition parties show their strength

करुणानिधि का जन्मदिन, राहुल समेत कई विपक्षी दिग्गजों का चेन्नई में जमावड़ा

Sun, 04 Jun 2017 12:50 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई 
एजेंसी/ चेन्नई  Updated Sun, 04 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
birthday celebration of M Karunanidhi Opposition parties show their strength

डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि के जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत देशभर के तमाम विपक्षी दल के नेता पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते करुणानिधि खुद मौके पर मौजूद नहीं रहे। 

विज्ञापन


मौका था डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि के 94 वें जन्मदिन और उनके बतौर विधायक सफलतापूर्वक 60 वर्ष पूरे होने का। एक साथ दो खुशियों को उत्साह के रूप में मनाने के लिए विपक्ष समेत हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि स्वास्थ्य कारणों के चलते कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका नहीं निभा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने गोपालपुरम स्थित निवास में बने चबूतरे पर व्हीलचेयर के जरिए आकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि उनके बेटे स्टालिन ने पहले ही सूचित कर दिया था कि कार्यक्रम में करुणानिधि की मौजूदगी डॉक्टर की अनुमति पर ही निर्भर करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमके प्रमुख पिछले साल दिसंबर से ही बीमार चल रहे हैं और तब से वह लोगों से मुखातिब नही हुए हैं। इस मौके पर सीपीआई (एम) और सीपीआई के महासचिव सीताराम येचुरी और एस सुधाकरण रेड्डी, टीएमसी के सांसद दिरेक ओ बीरेन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन नारायण स्वामी अन्य नेताओं के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed