{"_id":"6271261764499c4d463b5602","slug":"birth-registration-has-decreased-by-5-98-lakh-in-the-year-2020-as-compared-to-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएस रिपोर्ट: साल 2019 के मुकाबले 2020 में जन्म पंजीकरण में आई 5.98 लाख की कमी, मृत्यु पंजीकरण में बढ़ोतरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआरएस रिपोर्ट: साल 2019 के मुकाबले 2020 में जन्म पंजीकरण में आई 5.98 लाख की कमी, मृत्यु पंजीकरण में बढ़ोतरी
Tue, 03 May 2022 10:18 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 03 May 2022 10:18 PM IST
सार
सीआरएस रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2018 और 2019 में जन्म पंजीकरण में 11.65 लाख और 15.51 लाख की वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआरएस रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, वर्ष 2019 की तुलना में 2020 में जन्म पंजीकरण में 5.98 लाख की कमी आई है। हालांकि, वर्ष 2018 और 2019 में जन्म पंजीकरण में 11.65 लाख और 15.51 लाख की वृद्धि हुई थी। सीआरएस रिपोर्ट 2020 में कहा गया है कि वर्ष 2019 की तुलना में 2020 में मृत्यु पंजीकरण में 4.75 लाख की वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 और 2019 में मृत्यु पंजीकरण में 4.87 लाख और 6.90 लाख की बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
भारत के महापंजीयक (आरजीआई) द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान ने 2020 में महिलाओं की तुलना में पुरुष जन्म के पंजीकरण में बहुत अधिक अंतर दर्ज किया है। पंजीकृत जन्मों के लिंग-वार वितरण से पता चला कि पंजीकृत महिला जन्मों का हिस्सा पंजीकृत पुरुष जन्मों से लगभग 4 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
इन प्रदेशों में पुरुष-महिला जन्म दर में अधिक अंतर
भारत में 2020 में कुल 2,42,22,444 जन्म दर्ज किए गए, जिनमें से 1,25,96,700 (52 फीसदी) पुरुष और 1,16,24,933 (48 फीसदी) महिलाएं थीं। आरजीआई की 'भारत नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित महत्वपूर्ण सांख्यिकी' रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जन्म पंजीकरण के मामले में यह अंतर बहुत अधिक है।
विज्ञापन
जबकि आंकड़ों से पता चला है कि बिहार में 1600.8 पुरुष जन्मों की तुलना में 2020 में प्रति लाख जनसंख्या में 1443.8 महिला जन्म दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश में 867.7 पुरुष जन्मों की तुलना में 2020 में प्रति लाख जनसंख्या में 785.9 महिला जन्म दर्ज किए गए। गुजरात ने 577.8 पुरुष जन्मों की तुलना में 525.4 महिला जन्म दर्ज किए गए और हरियाणा ने 309.7 पुरुष जन्मों की तुलना में 282.1 महिला जन्म दर्ज किए गए।
झारखंड में 339.2 पुरुष जन्मों की तुलना में 309.2 महिला जन्म दर्ज किए गए और महाराष्ट्र में 895 पुरुष जन्मों की तुलना में 817 महिलाओं का जन्म हुआ। उत्तर प्रदेश में 2524.0 पुरुष जन्मों की तुलना में 2330.1 महिला जन्म और राजस्थान में 977.3 पुरुष जन्मों की तुलना में 892.0 महिला जन्म दर्ज किए गए। दूसरी ओर, मृत्यु पंजीकरण के मामले में देश में पुरुष पंजीकरण का हिस्सा महिलाओं की तुलना में लगभग 20.4 प्रतिशत अधिक है।