फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   birth of first IVF calf of Buffalo breed namely BANNI in the country Latest News Update

सफलता: भारत में पहली बार आईवीएफ तकनीक से भैंस ने दिया बच्चे को जन्म, मंत्रालय ने दी जानकारी

Sat, 23 Oct 2021 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Oct 2021 10:07 PM IST
सार

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने इसे इस प्रजाति की किसी भैंस द्वारा ‘इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ)’ के जरिये जन्म देने का पहला मामला बताया है। यह बन्नी भैंस गिर सोमनाथ के धानेज गांव के एक डेयरी किसान की है।

विज्ञापन
birth of first IVF calf of Buffalo breed namely BANNI in the country Latest News Update
आईवीएफ - फोटो : ANI

विस्तार

 भारत में पहली बार कृत्रिम गर्भाधान (आईवीएफ) की तकनीक की मदद से भैंस ने बछड़े को जन्म दिया है। यह भैंस बन्नी नस्ल की है। पहला आईवीएफ बछड़ा बन्नी नस्ल की भैंस के छह बार आईवीएफ गर्भाधान के बाद पैदा हुआ। वैज्ञानिकों ने विनय एल. वाला के गुजरात के सोमनाथ जिले के धनेज स्थित सुशीला एग्रो फार्म्स की बन्नी नस्ल की तीन भैंसों को गर्भाधान के लिए तैयार किया गया था। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि इस तकनीक के जरिये भैंस के बच्चे का जन्म कराए जाने का उद्देश्य आनुवांशिक तौर पर अच्छी मानी जाने वाली इन भैंसों की संख्या बढ़ाना है ताकि दुग्ध उत्पादन भी बढ़ सके। बन्नी भैंस शुष्क वातावरण में भी अधिक दुग्ध उत्पादन की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने इसे इस प्रजाति की किसी भैंस द्वारा ‘इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ)’ के जरिये जन्म देने का पहला मामला बताया है। यह बन्नी भैंस गिर सोमनाथ के धानेज गांव के एक डेयरी किसान की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने ट्वीट किया, देश में भैंसों की बन्नी नाम की प्रजाति के आईवीएफ के जरिये पहले बच्चे के जन्म की अच्छी खबर देते हुए प्रसन्नता हो रही है। सुशीला एग्रो फार्म्स के किसान विनय एल वाला के यहां छह बन्नी भैंसें आईवीएफ तकनीक से गर्भवती हुईं, उनमें से यह पहली भैंस है जिसने बच्चे को जन्म दिया। भैंस के बच्चे का जन्म शुक्रवार सुबह हुआ और अगले कुछ दिन में और भी बच्चों का जन्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed