{"_id":"5d32f6838ebc3e6cce12834f","slug":"bird-hits-air-india-ahmedabad-delhi-air-india-flight-ai018-97-passengers-on-board-had-a-close-shave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 97 यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 97 यात्री
Sat, 20 Jul 2019 04:42 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट (एआई-018) की अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 10 मिनट बाद एक पक्षी से टकराने की वजह से तुरंत लैंडिंग करानी पड़ी।
सूत्रों ने बताया, "फ्लाइट में 97 मुसाफिर सवार थे। हालांकि विमान से एक पक्षी टकरा गया जिसके कारण उड़ान भरने के कुछ मिनटों के अंदर ही इसे वापस बुला लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया।"
फ्लाइट एआई-018 ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से अपने निर्धारित समय सुबह सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर पहुंचना अपेक्षित था।
विज्ञापन
हालांकि यात्रियों ने कहा कि उन्हें बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से उसे शहर के हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एयर इंडिया ने यात्रियों को कोई वैकल्पिक फ्लाइट नहीं उपलब्ध कराई जिसकी वजह से यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई यात्रियों को दिल्ली से दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन निर्धारित समय पर दिल्ली नहीं पहुंचने की वजह से उनकी फ्लाइट छूट गई।